Bharat Express DD Free Dish

Weather Update: दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, 23 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा

दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश से मौसम ने करवट ली है. IMD के मुताबिक आने वाले दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है.

Weather Update, Aaj Ka Mausam, Delhi NCR Weather

Weather Update: दिल्ली-NCR में तेज बारिश का सिलसिला जारी है. बारिश की वजह से राजधानी का मौसम भी सुहाना हो गया है साथ ही गर्मी से राहत मिली है. गुरूवार को दोपहर के समय तेज धूप थी लेकिन शाम होते तक बदलों ने दस्तक देना शुरू कर दिया, जिसके बाद कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई.

बारिश के कारण रात को मौसम काफी अच्छा और ठंड़ा दर्ज किया गया. इसी के साथ मौसम विभाग ने दिल्ली-NCR में आने वाले दिनों के लिए पूर्वानुमान जारी कर दिया है. IMD का कहना है कि आने वाले दिनों में दिल्ली का मौसम ऐसा ही बना रहेगा साथ ही गर्मी से राहत मिलेगी.

दिल्ली-NCR में आज का मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के कई इलाकों में आज बारिश होने की संभावना है. दिन के समय धूप से मौसम खिल रहेगी वहीं शाम होते है बादलों की आवाजाही से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा. बारिश और तेज हवाओं के चलते गर्मी से राहत मिलेगी.

वहीं IMD के मुताबिक मौसम में लगातार बदलाव को देखते हुए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. इसी के साथ अगर तापमान का बात करें तो आज राजधानी में तापमान 25 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

दिल्ली से सटे इलाकों में मौसम का हाल

मौसम विभाग ने NCR के इलाकों नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद और ग्रेटर नोएडा के लिए तेज बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया है. हालांकि IMD का कहना है कि इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है जिससे गर्मी से राहत मिलेगी.

23 जुलाई तक दिल्ली में रहेगा तेज बारिश का दौर

IMD की रिपोर्ट के मुताबिक 18 से 23 जुलाई तक बारिश राजधानी में देखने को मिलेगी. वहीं बीच-बीच में हल्की धूप भी आती जाती रहेगी, लेकिन बादलों की वजह से गर्मी कम रहेगी और मौसम सुहाना रहेगा.

ये भी पढ़ें- “विकास यात्रा में आज का दिन ऐतिहासिक होने वाला है”, बिहार और बंगाल दौरे को लेकर बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read