Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“ओवैसी के अंदर का डर बता रहा…वह कितने कमजोर हैं”, मस्जिदों के आबाद रखने वाले बयान पर धीरेंद्र शास्त्री का पलटवार

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित ने आगे कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं. धर्म से राजनीति चलती है. राजनीति से धर्म नहीं चलती. भगवान राम की स्वयं की नीति है- मर्यादा, एकता, संप्रभुता और विश्व में शांति है.

dhirendra Shastri

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (फोटो फाइल)

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं. इसके साथ ही सियासत भी अपने चरम पर है. आए दिन अलग-अलग राजनीतिक दलों के लोग इस पर अपना बयान देते हैं. इस बीच बागेश्वर धाम सरकार के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का भी बयान सामने आया है. उन्होंने AIMIM पार्टी अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर पलटवार किया है. दरअसल ओवैसी ने मुस्लिम युवकों से अपील की थी कि उन्हें मस्जिदों को आबाद रखना चाहिए. अब इस पर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि ये ओवैसी का डर दिखाता है और भगवान करे कि उनका डर बरकरार रहे.

बागेश्वर धाम सरकार के पंडित ने आगे कहा कि भगवान राम राजनीति का विषय नहीं हैं. धर्म से राजनीति चलती है. राजनीति से धर्म नहीं चलती. भगवान राम की स्वयं की नीति है- मर्यादा, एकता, संप्रभुता और विश्व में शांति है.

‘हम मस्जिद तोड़कर मंदिर नहीं बना रहे…’

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करत हुए उन्होंने कहा कि ये असदुद्दीन ओवैसी के अंदर का डर बता रहा है कि वे कितने कमजोर हैं और कितने निर्दयी हैं. अगर हमें मस्जिदें तोड़कर मंदिरों को बनाना होता, तो पुजारियों ने ही मस्जिदों की जगह मंदिर बना दिए होते. उन्होंने आगे कहा हमें मस्जिदों पर मंदिर नहीं बनाने हैं, जहां हमारे मंदिर थे, वहां हमें मंदिरों के पुनर्निर्माण करवाने हैं. अब अगर उनको ये डर है, तो भगवान करे कि उनका ये डर बरकरार रहे.

दिवाली से बहुत ज्यादा खास है इस दिन का इंतजार

वहीं उन्होंने अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने कहा- यह सभी हिंदुओं और सनातनियों के लिए सबसे बड़ी जीत है. यह उत्सव दिवाली से बहुत ज्यादा खास है इस दिन का इंतजार सबको है… दुनिया भर के सभी भगवान राम भक्त और सभी भारतीयों को इस दिन का इंतजार हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital