Didwana News
Didwana News: राजस्थान के डीडवाना में अस्पताल प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां प्रसव के दौरान एक प्रसूता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई. मृतका के परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं प्रसूता और उसके बच्चे के शवों को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखा गया है.
यह पूरा मामला बांगड़ अस्पताल का है. जहां अजमेर जिले में विवाहित मोनिका सिंह अपने ननिहाल खुनखुना आई हुई थी. मोनिका प्रेगनेंट थीं. ननिहाल में आने के कुछ दिनों के बाद उसको प्रसव पीड़ा होने लगी. जिसके बाद परिजन उसे डीडवाना जिला अस्पताल ले आए. बताया जा रहा है कि प्रसव से पहले ही महिला मोनिका और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई.

परिजनों ने आरोप लगाया है कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से ये हादसा हुआ है. उन्होंने समय पर इलाज नहीं शुरू किया, जिसकी वजह से महिला ने दम तोड़ दिया.
खुनखुना थाने में रिपोर्ट दर्ज
उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल के डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की मौत हुई है. जिसको लेकर उन्होंने खुनखुना थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है.
ये भी पढ़ें- लखनऊ के कोचिंग सेंटर में भीषण आग, 10-12 लोगों के फंसे होने की आशंका
परिजनों के हंगामा करने पर मृतकों के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है. बताया जा रहा है कि मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.
भारत एक्सप्रेस के लिए डीडवाना से जयप्रकाश शर्मा की रिपोर्ट
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

