Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जनता को जाति में बांटकर राजनीतिक रोटियां सेंकना चाहता है विपक्ष, राज्यसभा सांसद डा दिनेश शर्मा ने बोला बड़ा हमला

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में गुण्डे और माफिया के जेल में होने से जनता सुख की नींद सो रही हैं.

UP News: उत्तर प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री सांसद डा0 दिनेश शर्मा ने आज दिल्ली में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि कांग्रेसी नृतत्व यह जान लें कि प्रधानमंत्री मोदी के लिए प्रयोग किए गए अपशब्दों का जवाब देश की जनता ने हाल के विधानसभा चुनाव परिणामों के माध्यम से दे दिया है तथा वह आगे भी इसी प्रकार देती रहेगी. तीन राज्यों में मिली जीत का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को देते हुए उन्होंने कहा कि आज राजस्थान और छत्तीसगढ़ की जनता को कांग्रेस के कुशासन और भ्रष्टाचार से मुक्ति मिल गई है. उनका कहना था कि मध्यप्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार में हुए शानदार कार्यों ने पार्टी की बम्पर जीत का आधार तैयार किया. इन चुनावों में कांग्रेस को सनातन धर्म का अपमान करना तथा अपमान करनेवालों से दोस्ती भारी पड़ी है.

राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा है कि घमंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा सनातन की तुलना तमाम तरह की बीमारियों से की गई थी, तथा उनके नेताओं द्वारा भी टिप्पणी की गई थी जिसका जवाब जनता ने दे दिया है. डा0 शर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं ने रामचरितमानस एवं देवी देवताओं पर टिप्पणी करने में कोई कोर कसर नही छोड़ी है । जनता ने ऐसा कहनेवालों के पैरों तले से जमीन खिसका दी है।घमंडिया एलायन्स पर टिप्पणी करते हुए  उन्होंने कहा कि उनके सपने क्रियान्वित होने के पहले ही चूर चूर हो गए हैं.चुनाव मे मिली हार से इन दलों में अभी से अवसाद पैदा होने लगा है।बाद में सांसद दिनेश शर्मा ने खुर्जा, जनपद बुलंदशहर में आयोजित विधानसभा विस्तारक वर्ग प्रशिक्षण में कहा कि  यह प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में उभरता हुआ भारत है जो हर क्षेत्र में नये सोपान पैदा कर रहा है.

देश में आज तमाम शौचालय बन चुके है, सड़कों का जाल बिछ रहा है , नये नये मेडिकल कालेज खुल रहे हैं तथा प्रगति का पहिया बहुत तेजी से घूम रहा है. बुदेलखण्ड क्षेत्र में पहले जहां लोगों को पीने के पानी के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता था वहीं आज उनके घरों को नल से जल मिल रहा है.

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने मोदी के शासन  में हुई प्रगति का उदाहरण देते हुए कहा कि रैपिड रेल और मेट्रो ने आज लोगों के आवागमन को नया आयाम दिया है। किसी समय खराब कानून व्यवस्था के लिए मशहूर उत्तर प्रदेश में आज कानून व्यवस्था बहुत सुन्दर है । जहां गुंडे माफिया जेलों में हैं वहीं जनता सुख और चैन की नींद सो रही है।उन्होंनें कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सभी वर्ग के लोगों तक जाएं और प्रधानमंत्री के नजरियें को लोगों तक पहुंचाए.

विपक्ष आज भी लोगों को जाति में बांटकर अपनी राजनीति की रोटी सेंकना चाहता है किंतु प्रधानमंत्री का कहना है देश में कुल चार ही जातियां हैं जिनमें युवा, किसान, महिला और गरीब शामिल हैं। सरकार इनके उत्थान और तरक्की के लिए प्रतिबद्ध है। शिक्षण शिविर में प्रदेश उपाध्यक्ष विजय कुमार पाठक, मंत्री श्रीमती अर्चना मिश्रा, केंद्रीय विस्तारक योजना के सह संयोजक श्री राजकुमार शर्मा, पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री सत्येंद्र  सिसोदिया तथा उत्तर प्रदेश के कानपुर क्षेत्र पश्चिम क्षेत्र एवं ब्रज क्षेत्र के विधानसभा विस्तारक उपस्थित थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital