देश

West Bengal: कोलकाता रेप-मर्डर के विरोध में डॉक्टरों का देशव्यापी प्रदर्शन, सरकार की अपील— लोगों को बचाने के लिए ड्यूटी पर लौटें

Doctors Strike in India: कोलकाता में महिला डॉक्टर की दुष्कर्म के बाद हत्या की घटना के विरोध में डॉक्टरों की देशव्यापी हड़ताल चल रही है. अस्पतालों में डॉक्टरों का टोटा हो गया है, ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है. साथ ही उन्हें काम पर लौटने के लिए कहा है.

एक आधिकारिक बयान में मंत्रालय ने कहा कि वह स्वास्थ्य पेशेवरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उपाय सुझाने हेतु एक समिति गठित करेगा. यह आश्वासन फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन, इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और दिल्ली के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों द्वारा दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के अधिकारियों के साथ मुलाकात के बाद आया.

‘स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी’

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “संगठनों ने कार्यस्थल पर स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को लेकर अपनी चिंता के संबंध में अपनी मांगें रखी हैं. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने प्रतिनिधियों की मांगों को सुना है और उन्हें स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया है.”

सभी संगठनों के प्रतिनिधियों को बताया गया कि सरकार स्थिति से अच्छी तरह वाकिफ है और उनकी मांगों के प्रति संवेदनशील है. राज्य सरकारों सहित सभी हितधारकों के प्रतिनिधियों को समिति के साथ अपने सुझाव साझा करने के लिए आमंत्रित किया जाएगा.

डॉक्टरों से ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध

मंत्रालय ने आंदोलनकारी डॉक्टरों से व्यापक जनहित में तथा डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए अपनी ड्यूटी पर लौटने का अनुरोध किया. यह घोषणा कोलकाता के आर.जी. कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना के एक सप्ताह बाद की गई है.

पूरे देश में हो रहे व्यापक विरोध प्रदर्शन

हत्या के बाद से ही पूरे देश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए थे. देश के हर कोने से न्याय की मांग करते हुए चिकित्सक सड़कों पर आ गए. इससे सरकारी से लेकर निजी अस्पतालों की व्यवस्थाओं पर असर पड़ा है. ओपीडी सेवाएं भी काफी प्रभावित हुई हैं.

यह भी पढ़िए: डॉक्टर की रेप और हत्या का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, पत्र याचिका दायर कर CJI से की गई तत्काल हस्तक्षेप की मांग

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

18 minutes ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

30 minutes ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

3 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

3 hours ago