Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

“मामा पर भरोसा मत करना, अब चाचा आ गए”, केजरीवाल ने शिवराज पर साधा निशाना

केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी शरीफ, ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है. 75 सालों में ऐसी कोई भी पार्टी नहीं, जिसने आपको दिए वादे पूरे किए हों.”

arvind kejriwal

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल

MP News: मध्य प्रदेश में चुनाव की तैयारियों से पहले ही सभी राजनीतिक दल एक्टिव मोड में नजर आ रही है. भाजपा ने जहां अपने 39 सीटों के लिए उम्मीदवार फाइनल कर दिए. ‘गरीब कल्यान रिपोर्ट कार्ड’ जारी कर दिए, वहीं अब दिल्ली के सीएम केजरीवाल भी एमपी की जनता के पास पहुंच गए हैं. सीएम केजरीवाल का आज मध्य प्रदेश के सतना में कार्यक्रम था. इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला.

उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में एक मामा ने भांजे-भांजियों को बहुत धोखा दिया है. मामा पर भरोसा मत करना चाचा पर करना. केजरीवाल ने कहा, “आम आदमी शरीफ, ईमानदार और देशभक्त लोगों की पार्टी है. 75 सालों में ऐसी कोई भी पार्टी नहीं, जिसने आपको दिए वादे पूरे किए हों.”

अरविंद केजरीवाल ने कहा, “आज हम ‘केजरीवाल की गारंटी’ जारी कर रहे हैं… हम राज्य में 24 घंटे बिजली की गारंटी देते हैं.आपने दोनों पार्टी देख ली (भाजपा एवं कांग्रेस) लेकिन इन दोनों पार्टी पिछले 75 साल में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए. अगर आपको बिजली चाहिए तो AAP को वोट दें.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Latest