दशहरे पर क्यों पूजते हैं शमी का पेड़? जानें इसका ‘सोने’ से खास कनेक्शन
Atal Bihari Vajpayee Jayanti: उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राज्यसभा सांसद डॉ. दिनेश शर्मा ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर उन्हें याद किया. अपने संबोधन में डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि लखनऊ अटल शक्ति का केन्द्र है और भाजपा का हर कार्यकर्ता अटल शक्ति से परिपूर्ण है.
डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा— “अटल जी जैसे नेता सदियों में जन्म लेते हैं. आज भाजपा के कार्यक्रम भले ही अच्छे स्थानों पर होते हैं, पर यहां तक आने की यात्रा काफी लंबी और संघर्षमय रही है. अटली जी के समय में एक कार्यक्रम के लिए कई घरों से सामान जुटाया जाता था. राम जन्मभूमि के शिलापूजन तक की रणनीति भी एक छोटे से कमरे में बनी थी.”
डॉ. दिनेश शर्मा ने कुड़िया घाट में अटल जयंती के मौके पर आयोजित तहरी भोज कार्यक्रम में कहा— “जनसंघ की यात्राओं से लोगों का जुडाव होता था और इनके संवाहक अटल जी होते थे. अटल जी के प्रति कार्यकर्ताओं के समर्पण के तमाम किस्से हैं. उनकी स्मृतियों के पिटारे में असंख्य किस्से हैं. जनता से जुडने का उनका तरीका सबसे नायाब हुआ करता था. इसीलिए वे जन—जन के प्रिय थे. उनके अपने राजनैतिक विरोधियों के साथ भी काफी मधुर संबंध रहे.”
कम्युनिस्ट नेता हरकिशन सिंह सुरजीत से लखनऊ में हुई उनकी मुलाकात का किस्सा बताते हुए डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि वैचारिक विरोध के बावजूद अन्य दलों के नेता भी अटलजी का बहुत सम्मान करते थे. अटलजी की जनता से संवाद की शैली का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने बताया कि उनके महापौर के पहले चुनाव के समय में अटलजी ने एक सभा में लोगों से पूछा कि क्या कुर्ता बिना पायजामा के अच्छा लगेगा? इस पर जनता ने जवाब दिया— बिल्कुल अच्छा नहीं लगेगा, तब अटल जी ने कहा कि आपने मुझे संसद में विजयी बनाकर कुर्ता तो दे दिया है अब नगर निगम में जिताकर पायजामा भी दे देना. उनका यह संवाद महापौर चुनाव में जीत का आधार बन गया.
डॉ. दिनेश शर्मा ने अलीगंज के कालास्रोत गैलरी में विख्यात चित्रकार राजेन्द्र करण द्वारा बनाए गए अटल जी के जीवन्त चित्रों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. पूर्व प्रधानमंत्री के चित्रों को देखकर सांसद भाव विभोर हो गए और बोले कि लखनऊ के नामचीन चित्रकार स्व. राजेंद्र करण भले ही अब इस दुनिया में नहीं है, लेकिन उनकी कला को आज भी लोग सराहते हैं. उनकी कलाकृतियां वाकई देखने लायक हैं.
डॉ. दिनेश शर्मा ने लखनऊ के गोमती तट पर स्थित कुड़िया घाट पर आयोजित कार्यकर्ता समागम एवं तहरीभोज में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित कर अपनी ‘अटल स्मृतियों’ को साझा किया. इस दौरान उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष त्रियंबक त्रिपाठी, विधायक नीरज बोरा, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, राज्य मंत्री मोहसिन रजा, विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, रजनीश गुप्ता बॉबी, अंजनी श्रीवास्तव, लखनऊ महानगर महामंत्री राम अवतार कन्नौजिया, पूर्व महानगर अध्यक्ष मनोहर सिंह, महानगर उपाध्यक्ष विवेक तोमर, उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल गुड्डा एवं कार्यक्रम संयोजक अभिषेक खरे, विमर्श रस्तोगी और कई पार्षद मौजूद रहे.
— भारत एक्सप्रेस
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत को 'रिफाइनिंग महाशक्ति' बताते हुए ऊर्जा क्षेत्र में…
Khargone Jail Escape Accused Arrested: खरगोन जिला जेल से फरार हुए पॉक्सो एक्ट के सजायाफ्ता…
BJP Yuva Morcha: भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा की नई राष्ट्रीय टीम की घोषणा…
नवजोत सिंह सिद्धू ने अपने करियर की शुरुआत ‘स्ट्रोकलेस वंडर’ की छवि के साथ की…
Dussehra 2026: दिल्ली के दशहरा समारोह में पीएम मोदी ने देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं…
Jaanta Raja Ghaziabad 2026: गाजियाबाद के सनसिटी में 22 से 28 अक्टूबर तक 'जाणता राजा'…