Bharat Express DD Free Dish

DUSU Election 2025 Result: ABVP के आर्यन मान ने दी NSUI की जोसलिन नंदिता को मात, बने Delhi University के अध्यक्ष

DUSU 2025 चुनाव के लिए मतगणना जारी है. पहले राउंड में ABVP के आर्यन मान ने अध्यक्ष पद पर 1696 वोट लेकर बढ़त बनाई, जबकि NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को 714 वोट मिले. उपाध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव पदों पर भी कड़ी टक्कर चल रही है.

DUSU Election 2025 Result, DUSU election results, aryan mann

DUSU Election 2025 Result: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के नतीजे आ गए हैं. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के उम्मीदवार आर्यन मान ने डूसू चुनाव में शानदार जीत दर्ज की है. शुक्रवार को हुए नतीजों में उन्होंने अध्यक्ष पद पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (NSUI) की प्रत्याशी जोसलिन नंदिता चौधरी को बड़े अंतर से हराया. वहीं उपाध्यक्ष पद पर NSUI के उम्मीदवार राहुल झांसला ने बाजी मार ली.

इस बार DUSU चुनाव में एबीवीपी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है. चार में से तीन अहम पद अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव ABVP के खाते में गए. इससे कैंपस में उनकी पकड़ और मजबूत होती दिखाई दे रही है. दूसरी तरफ, NSUI सिर्फ उपाध्यक्ष पद पर ही जीत हासिल कर पाई (DUSU Election 2025 Result).

16 राउंड की वोटिंग के बाद

16 राउंड की वोटिंग के बाद, ABVP के आर्यन मान आसानी से जीत के करीब पहुँच रहे हैं. NSUI के राहुल भी बढ़त बनाए हुए हैं, जबकि ABVP अन्य पदों पर आगे है.

अध्यक्ष

ABVP- आर्यन मान: 21854
NSUI- जोसलिन चौधरी: 9973

उपाध्यक्ष

ABVP- गोविंद तंवर: 16013
NSUI- राहुल झांसला: 22770

सचिव

ABVP- कुणाल चौधरी: 18506
NSUI- कबीर: 12419

संयुक्त सचिव

ABVP- दीपिका झा: 16501
NSUI- लवकुश भड़ाना: 13996

8वें राउंड के बाद की स्थिति

ABVP के उम्मीदवारों की स्थिति:

  • अध्यक्ष: आर्यन मान – 8248 वोट
  • उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर – 6019 वोट
  • सचिव: कुणाल चौधरी – 6536 वोट
  • संयुक्त सचिव: दीपिका झा – 5936 वोट

NSUI उम्मीदवारों की स्थिति:

  • अध्यक्ष: जोसलिन नंदिता चौधरी – 3814 वोट
  • उपाध्यक्ष: राहुल झांसला – 8317 वोट
  • सचिव: कबीर – 4719 वोट
  • संयुक्त सचिव: लवकुश भड़ाना – 5159 वोट

7वें राउंड के बाद की स्थिति

ABVP उम्मीदवार:

  • अध्यक्ष: आर्यन मान – 877 वोट
  • उपाध्यक्ष: गोविंद तंवर – 632 वोट
  • सचिव: कुणाल चौधरी – 801 वोट
  • संयुक्त सचिव: दीपिका झा – 861 वोट

NSUI उम्मीदवार:

  • अध्यक्ष: जोसलिन नंदिता चौधरी – 533 वोट
  • उपाध्यक्ष: राहुल झांसला – 1509 वोट
  • सचिव: कबीर – 1005 वोट
  • संयुक्त सचिव: लवकुश भड़ाना – 920 वोट

इस समय की अपडेट में साफ दिख रहा है कि अध्यक्ष पद पर एबीवीपी का कब्जा मजबूत है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर एनएसयूआई का उम्मीदवार राहुल झांसला आगे चल रहे हैं. बाकी पदों पर भी मुकाबला काफी कड़ा है और हर राउंड के साथ वोटों की स्थिति बदलती नजर आ रही है.

ये भी पढ़ें- Weather Update: दिल्ली-NCR में उमस और गर्मी का दौर, पहाड़ों में भारी बारिश और बादल फटने की चेतावनी

राउंड-3 और राउंड-4 की अपडेट

तीसरे राउंड में अध्यक्ष पद पर आर्यन मान 1073 और जोसलिन नंदिता 480 वोट के साथ मुकाबले में बने रहे. उपाध्यक्ष पद पर राहुल झांसला 931 और गोविंद तंवर 954 वोट के साथ कड़ी टक्कर में रहे. सचिव पद पर कुणाल चौधरी 1123 और कबीर 466 वोट के साथ आगे चल रहे थे. संयुक्त सचिव पद में दीपिका झा 767 और लवकुश भड़ाना 733 वोट के साथ मुकाबले में थे.

वहीं चौथे राउंड के आंकड़े कुछ इस तरह रहे: अध्यक्ष – आर्यन मान 814, जोसलिन 377; उपाध्यक्ष – गोविंद तंवर 707, राहुल झांसला 726; सचिव – कुणाल चौधरी 640, कबीर 476; संयुक्त सचिव – दीपिका झा 571, लवकुश भड़ाना 455.

राउंड-1 की स्थिति

पहले राउंड की काउंटिंग के दौरान ABVP के आर्यन मान अध्यक्ष पद पर 1696 वोट लेकर आगे चल रहे थे, जबकि NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी को 714 वोट मिले. उपाध्यक्ष पद पर NSUI के राहुल झांसला ने 1606 वोट लेकर ABVP के गोविंद तंवर (1202 वोट) से बढ़त बनाई. सचिव पद पर ABVP के कुणाल चौधरी 1410 वोट के साथ NSUI के कबीर (845 वोट) से आगे रहे. वहीं, संयुक्त सचिव पद में ABVP की दीपिका झा ने 1315 वोट पाकर NSUI के लवकुश भड़ाना (877 वोट) से बढ़त बनाई.

ABVP की बढ़त

इस समय की अपडेट के अनुसार, अध्यक्ष पद पर ABVP के आर्यन मान NSUI की जोसलिन नंदिता चौधरी से आगे चल रहे हैं. चुनाव परिणाम आने में अभी कुछ देर बाकी है, लेकिन आर्यन मान की बढ़त अब तक बनाए रखने से लगता है कि ABVP अध्यक्ष पद जीत की दिशा में मजबूत स्थिति में है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read