Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Goa Drug Money Laundering Case: अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी सिंडिकेट पर ED का एक्शन, गोवा में चार्जशीट दाखिल

Goa Drug Trafficking: ईडी ने गोवा ड्रग्स तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 7 आरोपियों – दो विदेशी नागरिकों सहित – के खिलाफ चार्जशीट दायर की. 8 राज्यों में छापे पड़े थे.

enforcement directorate
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

ED Investigation In Goa: प्रवर्तन निदेशालय (ED) के पणजी ज़ोनल कार्यालय ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी और मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में 7 आरोपियों के खिलाफ अभियोजन शिकायत (चार्जशीट/PC) दायर की है. यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग निवारण अधिनियम, 2002 (PMLA) के तहत 18 अक्टूबर 2025 को की गई.

जिन आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की गई है, उनमें तंज़ानियाई नागरिक वेडास्टो ऑडैक्स और ज़िम्बाब्वे के तारिरो ब्राइटमोर मंगवाना समेत मसूम उइके, चिराग दुधात, रेशमा वाडेकर, मंगेश वाडेकर और निबू विन्सेंट शामिल हैं. यह जांच निबू विन्सेंट और अन्य के खिलाफ चल रहे केस का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत गोवा पुलिस की क्राइम ब्रांच द्वारा दर्ज 4.325 किलोग्राम कोकीन की तस्करी की FIR के आधार पर हुई थी.

Delhi Police

 

इससे पहले, ईडी ने 19 अगस्त 2025 को दिल्ली, महाराष्ट्र, गुजरात, पश्चिम बंगाल, गोवा, हरियाणा, झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित आठ राज्यों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया था. इन छापों में महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य, आपत्तिजनक दस्तावेज़ और अपराध से अर्जित धन से जुड़े कई बैंक खाते फ्रीज़ किए गए थे, जिससे मामले में अहम सुराग मिले थे.

यह भी पढ़िए: “सोनम नहीं, तेजस्वी बेवफा हैं…”, मुस्लिम मुख्यमंत्री के मुद्दे पर AIMIM का RJD पर हमला, AIMIM नेता ने राजद पर विश्वासघात करने का लगाया आरोप



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital