Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

दिल्ली शराब नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी विनोद चौहान के खिलाफ ईडी ने दाखिल किया सप्लीमेंट्री चार्जशीट

ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा है कि विनोद चौहान वही है जिसने कथित तौर पर गोवा चुनावों के लिए आप को रिश्वत पहुंचाई थी।

rouse avenue court delhi
Rohit Rai Edited by Rohit Rai

दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में आरोपी विनोद चौहान के खिलाफ ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में दाखिल किया है। ईडी द्वारा दाखिल सप्लीमेंट्री चार्जशीट पर संज्ञान लेने को लेकर कोर्ट एक जुलाई को सुनवाई करेगा। ईडी ने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में कहा है कि विनोद चौहान वही है जिसने कथित तौर पर गोवा चुनावों के लिए आप को रिश्वत पहुंचाई थी। ईडी ने यह भी कहा है कि विनोद चौहान को पता था कि ये पैसा दिल्ली शराब घोटाले से अपराध की आय है।

गोवा चुनावों के लिए आप को रिश्वत

ईडी के मुताबिक यह पैसा हवाला के माध्यम से पहुंचाया था। बता दें कि हाल ही में ईडी ने विनोद चौहान का 164 का बयान दर्ज कराया था। विनोद चौहान पर गोवा विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी के चुनाव अभियान के लिए साउथ ग्रुप की ओर से दी गई कथित रिश्वत के माध्यम से नकद पैसे ट्रांसफर करने का आरोप है। बीआरएस नेता के कविता के एक कर्मचारी के बयान के आधार पर वकील विनोद चौहान की गिरफ्तारी हुई है।

इसे भी पढ़ें: दिल्ली बर्गर किंग हत्या मामले में गिरफ्तार आरोपी विजेंदर उर्फ गोगी की कोर्ट में हुई पेशी

के कविता के कर्मचारी ने दिया था बयान

के कविता के कर्मचारी ने 8 जुलाई 2023 को बयान दिया था, जिससे पता चला था कि उसने अभिषेक बोइनपल्ली के निर्देश पर दिनेश अरोड़ा के कार्यालय से नकदी से भरे दो भारी बैग लेकर विनोद चौहान को दिया था। इसके बाद एक बार फिर उसने तोड़ापुर के एक पते से दो कैश लेकर विनोद चौहान को दिया था। आरोप है कि विनोद चौहान ने इसे हवाला के जरिये गोवा में चुनाव प्रचार के लिए आम आदमी पार्टी को ट्रांसफर किया था।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital