Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे को ED ने दिया Birthday Gift, जन्मदिन के दिन किया गिरफ्तार

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है.

पूर्व मुख्यमंत्री Bhupesh Baghel के बेटे को ED ने दिया Birthday Gift, जन्मदिन के दिन किया गिरफ्तार - भारत एक्सप्रेस

Chaitanya Baghel, Bhupesh Baghel, ED arrest, liquor scam, money laundering, political controversy, Adani, BJP vs Congress, Chhattisgarh politics, ED raid.

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) के बेटे चैतन्य बघेल (Chaitanya Baghel) को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गिरफ्तार कर लिया है. ये गिरफ्तारी चैतन्य बघेल के घर से शराब घोटाले (Alcohol scandals) मामले में हुई है. शुक्रवार सुबह रायपुर में ईडी ने भूपेश बघेल के भिलाई स्थित आवास पर छापा मारा और कई दस्तावेज जब्त किए. चैतन्य से पूछताछ की गई लेकिन सही जवाब नहीं मिलने के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और फिर बाद में गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है मामला ?

ईडी की यह कार्रवाई कथित 2,161 करोड़ के शराब घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच का हिस्सा है. आरोप है कि राज्य में एक संगठित शराब सिंडिकेट काम कर रहा था. आरोप ये भी है कि शराब सिंडिकेट में कई अधिकारी और कारोबारी भी शामिल थे. इस घोटाले में नकद लेन-देन, कमीशन वसूली और बिना रिकॉर्ड के शराब बिक्री जैसे कई अनियमितताएं सामने आई हैं.

भूपेश बघेल की तीखी प्रतिक्रिया

अब इस कार्रवाई के बाद भूपेश बघेल ने तीथी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि ED आ गई. आज विधानसभा सत्र का अंतिम दिन है. अडानी के लिए तमनार में काटे जा रहे पेड़ों का मुद्दा उठाना था, लेकिन ‘साहेब’ ने ED भेज दी है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने अडानी को खुश करने के लिए यह कार्रवाई करवाई है.

ये सत्य की लड़ाई- बघेल

बघेल ने कहा कि वे ना डरेंगे और ना ही झुकेंगे, ये सत्य की लड़ाई है. उन्होंने यह भी कहा कि वे जांच एजेंसियों का पूरा सहयोग करेंगे और उन्हें लोकतंत्र और न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. इस घटना के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके घर के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया.

चैतन्य बघेल की गिरफ्तारी ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल मचा दी है और विपक्षी नेताओं को निशाना बनाए जाने की बहस को फिर से हवा दे दी है.

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital