Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर में बिजली कनेक्शन का काम पूरा, सीएम योगी ने UPPCL का किया धन्यवाद

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के निर्माणधीन मंदिर का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है. दिन-रात मंदिर निर्माण के लिए काम किया जा रहा है.

cm yogi adityanath

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो सोशल मीडिया)

Ayodhya Ram Mandir: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भगवान श्रीराम के निर्माणधीन मंदिर का काम तेजी के साथ पूरा किया जा रहा है. दिन-रात मंदिर निर्माण के लिए काम किया जा रहा है. 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. जिसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. इसी कड़ी में मंदिर में विद्युत कनेक्शन का काम पूरा हो गया है. काम पूरा होने पर सीएम ने यूपीपीसीएल को धन्यवाद दिया है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस बाबत जानकारी दी है.

UPPCL को सीएम योगी ने दिया धन्यवाद

सीएम योगी ने X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि “श्री अयोध्या धाम में प्रभु श्री राम का निर्माणाधीन भव्य एवं दिव्य मंदिर आज विद्युत कनेक्शन से परिपूर्ण हो गया। इस राष्ट्र मंदिर को जगमग करने का अभूतपूर्व कार्य करने वाले UPPCL का धन्यवाद! इस बहुप्रतीक्षित रामकाज के संपन्न होने की सभी रामभक्तों एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई! जय श्री राम!”

प्रदेश वासियों को सीएम ने दी बधाई

सीएम योगी ने विद्युत कनेक्शन का काम पूरा होने पर विद्युत विभाग को धन्यवाद दिया. इसके अलावा सीएम योगी ने रामभक्तों और प्रदेश वासियों को राम मंदिर के इस महत्वपूर्ण कार्य के पूरा होने की बधाई दी. अगले साल 22 जनवरी को मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होगी. जिसको लेकर भव्य आयोजन की तैयारी की जा रही है. इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी निमंत्रण भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- MP News: बीजेपी को वोट देने पर मुस्लिम महिला की पिटाई, पीड़िता ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

22 जनवरी को होगी प्राण प्रतिष्ठा

मंदिर प्रशासन इस कार्यक्रम को पूरे देश में बने मंदिरों में लाइव टेलीकास्ट करने की तैयारी कर रहा है. देश के सभी मंदिरों में कार्यक्रम को लाइव दिखाया जाएगा. मंदिर प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी को घर पर रहकर ही इसे खास तरीके से मनाएं. घर पर भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर 5 दीए जलाएं. माना जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के दौरान 5 लाख से ज्यादा लोग अयोध्या पहुंच सकते हैं. अभी से ही होटलों की बुकिंग हो रही है. शहर के ज्यादातर होटलों की बुकिंग फुल हो चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital