Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

उच्च शिक्षा हासिल करने में पीछे नहीं है भारतीय महिलाएं, साल 2024 में 26 फीसदी बढ़ा विश्वविद्यालयों में Enrollment

टीमलीज एडटेक के संस्थापक और सीईओ शांतनु रूज ने कहा कि यह प्रवृत्ति भविष्य में समतापूर्ण कार्यबल के लिए एक ठोस आधार तैयार कर रही है.

higher education

उच्च शिक्षा में महिलाओं की बढ़ी धमक.

भारत में उच्च शिक्षा में महिलाओं की भागीदारी को लेकर हुए एक रिसर्च में पता चला है कि आधी आबादी की भागीदारी में उत्साहजनक वृद्धि हुई है. इसके साथ ही साल 2024 में उच्च शिक्षा के लिए नामांकन दर 26 फीसदी बढ़ा.

पुरुषों के नामांकन में 3.6% की वृद्धि

इसकी तुलना में, इसी अवधि के दौरान भारतीय विश्वविद्यालयों में पुरुषों के नामांकन में 3.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई. लर्निंग और एम्प्लॉयबिलिटी सॉल्यूशंस फर्म टीमलीज एडटेक की एक रिपोर्ट के अनुसार, इसके साथ ही 2023 से 2024 तक कुल छात्र नामांकन में लगभग 12 प्रतिशत की वृद्धि हुई.

कार्य-सम्बंधित, कार्य-एकीकृत और प्रत्यक्ष प्रवेश (डीए) कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी दोगुनी से अधिक हो गई, जो 124 प्रतिशत से अधिक की उल्लेखनीय वृद्धि दर्शाती है. इन कार्यक्रमों में पुरुषों के नामांकन में भी लगभग 66 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि देखी गयी.

यह भी पढ़ें- Women’s Day: PM मोदी ने लखपति दीदियों के योगदान को सराहा, नवसारी में 5 महिलाओं को किया पुरस्कृत- VIDEO

टीमलीज एडटेक के संस्थापक और सीईओ शांतनु रूज ने कहा कि यह प्रवृत्ति भविष्य में समतापूर्ण कार्यबल के लिए एक ठोस आधार तैयार कर रही है. “विश्वविद्यालय और कार्य-एकीकृत कार्यक्रमों में महिला आवेदकों की संख्या में वृद्धि आज की महिलाओं की उभरती आकांक्षाओं का प्रमाण है. हमें उच्च शिक्षा के नजरिए से परे इस प्रवृत्ति पर गौर करने की जरूरत है.

उन्होंने कहा, “हमें सुलभ, उद्योग-समन्वयित शिक्षा के क्षेत्र में अपना निवेश जारी रखना होगा, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि अधिक से अधिक महिलाएं भविष्य के कार्यस्थलों पर सफलता प्राप्त कर सकें.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest