Bharat Express DD Free Dish

गोंडा में फूड पॉइजनिंग का कहर, इंगेजमेंट पार्टी में बासी खाना खाने से 80 बीमार

गोंडा में एक इंगेजमेंट पार्टी में बासी खाना खाने से करीब 80 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए. गंभीर हालत में भर्ती मरीजों की तबीयत में सुधार हुआ, जबकि आयोजकों ने कैटर्स पर लापरवाही का आरोप लगाया.

Food poisoning
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

गोंडा में फूड पॉइजनिंग का कहर टूटा हैं. लगभग 80 लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए हैं. खराब खाना खाने से लोगों की तबियत बिगड़ने लगी. लगातार उल्टी दस्त होने से लोगों में दहशत फैल गई. 7 महीने की प्रेग्नेंट महिला भी फूड पॉइजनिंग का शिकार हुई.

गोंडा जनपथ में एक इंगेजमेंट पार्टी में बासी खाना खाने से फूड पॉइजनिंग की बड़ी घटना हुई है. खाना खाने के बाद बड़ी संख्या के महिलाओं व बच्चों की तबियत खराब हो गई. परेशान लोग अपने परिजनों को लेकर अस्पताल की ओर भागे.

भर्ती के बाद लोगों की तबियत में हुआ सुधार

आयोजनकर्ता ने बंटी कैटर्स पर खराब व बासी खाना खिलाने का आरोप लगाया है. लोगों ने कैटर्स का लाइसेंस रद्द करने की मांग की है. नगर कोतवाली के पटेल नगर निवासी अशोक जायसवाल के यहां आयोजित इंगेजमेंट पार्टी के मामले में कैटर्स के खिलाफ नगर कोतवाली में शिकायत की गई है.

-भारत एक्सप्रेस

विशाल सिंह- रिपोर्ट, गोंडा 


 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read