Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान 14 दिन की न्यायिक हिरासत में

गैंगस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया. पुलिस का दावा है कि वह नादिर शाह हत्याकांड में शामिल थी और गैंग को संभाल रही थी। 1 करोड़ की हीरोइन बरामद.

zoya khan
Aarika Singh Edited by Aarika Singh

गैंगेस्टर हाशिम बाबा की पत्नी जोया खान को पुलिस रिमांड की अवधि खत्म होने के बाद पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने जोया खान को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने जोया खान को नादिर शाह हत्या मामले में भी गिरफ्तार किया गया है. जोया खान के पास से 270 ग्राम हीरोइन बरामद किया गया था, जिसकी कीमत 1 करोड़ रुपया है. ड्रग्स के मामले में गिरफ्तार किया गया था. पिछले साल दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में जिम संचालक नादिर शाह की गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी.

दिल्ली की कानून व्यवस्था पर उठे सवाल

जिसके बाद दिल्ली की कानून व्यवस्था पर सवाल उठने लगे थे. पुलिस मामले में पहले ही 4 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है. आरोपों के मुताबिक वारदात को गैंगेस्टर हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था. हाशिम बाबा फिलहाल जेल में बंद है. आरोप है कि हत्याकांड को हाशिम बाबा गैंग ने अंजाम दिया था. दिल्ली पुलिस का दावा है कि जेल में बंद हाशिम बाबा का पूरा गैंग उसकी पत्नी जोया खान संभाल रही थी और नादिर शाह हत्याकांड में भी उसकी भूमिका सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जोया खान के वकील का कहना है कि किसी भी आरोपी ने हाशिम की बीवी का नाम नहीं लिया है.

मामले की जांच में जोया खान पहले ही शामिल हो चुकी है. पुलिस की.माने तो इस हत्या में शामिल आरोपी सद्दाम और सलमान को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद करना चाहती है. पुलिस की माने तो सभी आरोपी ऐप-आधारित एन्क्रिप्टेड कॉल के माध्यम से बातचीत कर रहे थे. बता दें कि जोया खान हाशिम बाबा की तीसरी पत्नी है, जबकि खुद उसकी यह दूसरी शादी थी. साल 2014 में पहली शादी के बाद उसका तलाक हो गया था, जिसके बाद वह हाशिम बाबा के करीब आई.दोनों पड़ोसी थे. धीरे-धीरे यह नजदीकियां बढ़ी और फिर 2017 में दोनों ने शादी कर ली.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital