हिंडनबर्ग आरोपों की जांच में सेबी (SEBI) द्वारा अदाणी समूह को क्लीन चिट दिए जाने के एक दिन बाद अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी (Gautam Adani)) ने अपनी पत्नी के साथ अहमदाबाद के एक जैन मंदिर में पूजा-अर्चना की. एक करीबी सहयोगी ने एएनआई को बताया कि हिंडनबर्ग विवाद और महीनों की अटकलों के बाद अदाणी ने जश्न मनाने की बजाय कृतज्ञता को चुना. मंदिर में दंपति ने एक दीया जलाया और धन्यवाद देने के लिए मौन प्रार्थना की.
#WATCH | Adani Group Chairman Gautam Adani, accompanied by his wife Priti Adani, offered prayers at a Jain temple in Ahmedabad a day after SEBI gave a clean chit to the Adani Group.
A close aide told ANI that in the aftermath of the Hindenburg storm and months of speculation,… pic.twitter.com/LmujnEL1T6
— ANI (@ANI) September 20, 2025
सहयोगी ने बताया कि “अदाणी परिवार के लिए यह रेगुलेटरी राहत से कहीं बढ़कर था. यह बुराई पर अच्छाई की जीत, धैर्य, विश्वास और दृढ़ता की एक शांत जीत का प्रतीक था.” इससे पहले सेबी ने मानदंडों के उल्लंघन या धोखाधड़ी के आरोपों के संबंध में अदाणी समूह को क्लीन चिट दे दी.
अदाणी समूह के अध्यक्ष ने गुरुवार को हिंडनबर्ग रिसर्च के “झूठे नैरेटिव” फैलाने वालों से राष्ट्रीय स्तर पर माफी की मांग की. एक्स पर एक पोस्ट में गौतम अदाणी ने पारदर्शिता और ईमानदारी के प्रति समूह की प्रतिबद्धता पर ज़ोर दिया और रिपोर्ट के कारण नुकसान उठाने वाले निवेशकों के प्रति सहानुभूति व्यक्त की.
ये भी पढ़ें: SEBI की क्लीन चिट के बाद अदाणी समूह की कंपनियों के शेयरों में जोरदार उछाल, जानें गौतम अदाणी ने क्या कहा?
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



