देश

संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद देकर मुझे लॉलीपॉप थमा दिया, मुझे एक सदस्य चुनने का भी अधिकार नहीं- उपेंद्र कुशवाहा का नीतीश कुमार पर हमला जारी

Bihar Politics: बिहार में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) पार्टी के अंदर जोरदार घमासान मचा हुआ है. संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने एक फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है. उन्होंने एक बार फिर पार्टी पर अपने आप को दरकिनार किए जाने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष पद देकर मुझे लॉलीपॉप थमा दिया गया है. मेरा कोई भी सुझाव नहीं लिया जाता है ना ही मुझे किसी भी सदस्य को चुनने का अधिकार है. उन्होंने कहा कि संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में मैं था, मगर कोई शक्ति नहीं दी गयी ना मेरा कोई सुझाव लिया गया. मैंने अपनी ओर से सुझाव दिया उस पर भी पार्टी ने कभी भी ध्यान नहीं दिया.

उन्होंने यह भी कहा कि इस पद के रुप में मुझे झुनझुना पकड़ा दिया गया. राज्य सभा की सदस्यता छोड़ने में मुझे एक पल का भी मलाल नहीं होता है, भारत सरकार में मंत्री पद को छोड़ते हुए एक पल का मलाल नहीं होता है तो MLC कौन सी बड़ी चीज है. सीएम या पार्टी चाहे तो MLC वापस ले सकते हैं.

मेरा सुझाव किसी ने नहीं सुना- उपेंद्र

मैंने सुझाव दिया कि जो राज्यस्तर के नेता हर दिन एक्टिव रहते हैं,उसमे से एक व्यक्ति अतिपिछड़ा समाज का होना चाहिए ताकि लोगों को लगे कि हमारे लोग भी डिसिजन मेकिंग बॉडी में हैं. मैंने ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा या विधान परिषद का सदस्य बनाने का सुझाव दिया था. उन्होंने आगे कहा कि माननीय मंत्री का हाल तो आप देख ही रहे हैं. अतिपिछड़ा समाज के लोगों में पार्टी के प्रति आकर्षण अब कम हो गया है.

ये भी पढ़ें-   Ramcharitmanas Controversy: ‘गर्व से कहो हम शूद्र हैं’, सपा कार्यालय के बाहर लगा पोस्टर, स्वामी प्रसाद मौर्य के समर्थन में कई OBC संगठन करेंगे पैदल मार्च

‘मुझे किसी पद का कोई लालच नहीं’

इन लोगों ने मुझे संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष के रूप में सिर्फ झुनझुना नहीं दिया तो फिर क्या है ये, मुझे लॉलीपॉप थमाया गया है. एमएलसी कोई सरकारी नौकरी नहीं है, मैं राजनीति कर रहा हूं. मैं एक राजनीतिक व्यक्ति हूं, ये पद एक साधन है जिसके जरिये दबे कुचले लोगों के लिए काम किया करते हैं. कोई भी पद एक साधन होता है ना की साधय होता है. उन्होंने कहा कि एमएलसी (MLC) का पद देकर मुझे लॉलीपॉप थमाया गया है. मुझे किसी पद का मोह नहीं है, मुख्यमंत्री चाहें तो मेरा पद वापस ले सकते हैं. मुझे पद छोड़ने का कोई मलाल नहीं होगा.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

BS-VI नियमों पर वकीलों को बड़ी राहत, कोर्ट के कार्यदिवसों में चला सकेंगे पुरानी गाड़ियां; जानें नया आदेश

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड गैर-BS-VI वाहनों के इस्तेमाल…

13 minutes ago

दिल्ली-NCR की हवा हुई और जहरीली, GRAP-3 लागू; निर्माण कार्यों और पुरानी गाड़ियों पर सख्ती

Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण के चलते GRAP-3 लागू कर दिया गया…

14 minutes ago

पंजाब में चलती कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, 1,500 से ज्यादा यात्रियों की बची जान; चार कोच प्रभावित

पंजाब के पटियाला जिले में सराय बंजारा रेलवे स्टेशन के पास कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग…

32 minutes ago

200 करोड़ के सुकेश ठगी केस में नोरा फतेही का बयान दर्ज, 30 नवंबर को फिर होगी पेशी; जैकलीन भी गवाह

Sukesh Chandrashekhar Case: महाठग सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ रुपये के ठगी मामले में अभिनेत्री…

58 minutes ago

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

CBSE ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट जारी कर दी है. दोनों…

1 hour ago