Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

लूथरा ब्रदर्स के पापों का होगा हिसाब, दोनों को आज लाया जाएगा भारत

Goa Nightclub Fire: गोवा के चर्चित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में आग लगने से 25 लोगों की मौत हुई थी. हादसे के बाद फरार हुए क्लब मालिक सौरभ और गौरव लूथरा को थाईलैंड में पकड़ा गया और आज भारत लाया जा सकता है.

Goa Nightclub Fire: गोवा के चर्चित नाइट क्लब ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ में लगी भीषण आग में 25 लोगों की मौत के बाद फरार हुए क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को आज भारत लाया जा सकता है. दोनों भाई हादसे के बाद थाईलैंड भाग गए थे. भारत सरकार के अनुरोध पर थाईलैंड पुलिस ने उन्हें पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से हिरासत में लिया था. इसके बाद भारत सरकार ने दोनों का पासपोर्ट रद्द कर दिया और इंटरपोल के जरिए ब्लू नोटिस जारी किया गया.

भारत वापसी की तैयारी

सूत्रों की माने तो भारतीय दूतावास ने दोनों के लिए इमरजेंसी ट्रेवल सर्टिफिकेट जारी कर दिए हैं. थाईलैंड की कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें निर्वासित कर दिल्ली लाया जाएगा. दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही गोवा पुलिस दोनों को हिरासत में लेगी और फिर उन्हें दिल्ली की कोर्ट में पेश किया जाएगा, जहां से ट्रांजिट रिमांड पर गोवा ले जाया जाएगा.

क्या हुआ था?

पिछले महीने गोवा के अरपोरा इलाके में स्थित ‘बर्च बाय रोमियो लेन’ नाइट क्लब में भीषण आग लगी थी. इस हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें ज्यादातर क्लब कर्मचारी और कुछ टूरिस्ट शामिल थे. आग लगने की वजह का पता लगाने के लिए जांच जारी है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि हादसे के पीछे लापरवाही थी या तकनीकी खामी.

अब तक की कार्रवाई

गोवा पुलिस ने इस मामले में 60 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज किए हैं. क्लब के चीफ जनरल मैनेजर राजीव मोडक, जनरल मैनेजर विवेक सिंह, राजीव सिंघानिया और गेट मैनेजर प्रियांशु ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है. क्लब के पार्टनर अजय गुप्ता को भी दिल्ली से गिरफ्तार किया गया था. गुप्ता बीमारी का बहाना कर अस्पताल में भर्ती हो गया था लेकिन पुलिस ने वहीं से उसे हिरासत में लिया. कोर्ट ने उसे सात दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है.

सातवें आरोपी की तलाश

पुलिस अब सातवें आरोपी सुरिंदर कुमार खोसला की तलाश कर रही है. उसने 2023 में बीइंग जीएस हॉस्पिटैलिटी गोवा अरपोरा एलएलपी नाम की फर्म के साथ लीज साइन की थी, जिसके तहत क्लब चल रहा था. माना जा रहा है कि खोसला देश से बाहर है. इस पूरे मामले ने गोवा के पर्यटन उद्योग और नाइटलाइफ पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के आरोपों के बीच सरकार और पुलिस पर दबाव है कि दोषियों को जल्द सजा दिलाई जाए.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital