यूटिलिटी

RAPIDX के नाम से जानी जाएगी दिल्ली-मेरठ हाई स्पीड रेल, जानिए क्यों RAPID के नाम में हुआ बदलाव?

RAPIDX: देश में रीजनल ट्रेन के चलने वाली है. जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार है. वहीं दुहाई से साहिबाबाद तक पहले फेज का काम लगभग फाइनल हो चुका है. यहां ट्रेन का चलना मार्च महीने में ही तय माना जा रहा था. लेकिन अब इसे आगे बढ़ा दिया गया है. इससे पहले एनसीआरटीसी ट्रेन का नाम भी बदल चुका है. देश की पहली रीजनल ट्रेन का नाम मंगलवार को बदलकर रैपिडेक्स कर दिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक नाम बदलने को लेकर कई महीनों से मंथन चल रहा था. इस वजह से ट्रेन के पहले चरण की लॉन्चिंग भी टाल दी गई थी.

लॉन्च से पहले बदला नाम

दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर देश की पहली सेमी-हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल सेवा शुरू होने से पहले रैपिड को रैपिडेक्स में बदल दिया गया था. नाम बदलने के पीछे तर्क यह है कि रैपिडएक्स अगली पीढ़ी की तकनीक और नए जमाने के समाधानों को दर्शाता है. साथ में ब्रांड का नाम भी दिखाई देता है. इसलिए मंथन के बाद इस नाम को फाइनल किया गया है. बताया जा रहा है कि दुहाई से साहिबाबाद के बीच जल्द ही रैपिडेक्स फर्राटा भरती देखने को मिलेगी. लेकिन 2025 का समय मेरठ से दिल्ली चलाने का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें- Manish Kashyap: “मनीष कश्यप जिंदाबाद, बिहार सरकार मुर्दाबाद”, यूट्यूबर की रिहाई के लिए टावर पर चढ़ा युवक, पुलिस ने 2 घंटे बाद उतारा

यह अगली योजना

एनसीआरटीसी के मुताबिक रैपिडएक्स को खासतौर पर उन लोगों की सुविधा के लिए डिजाइन किया गया है. जो एनसीआर में रहते हैं. साथ ही नौकरी के सिलसिले में घर से बाहर जाते हैं. रैपिडेक्स विशेष रूप से मेरठ मार्ग पर पड़ने वाले मुरादनगर, मोदीनगर, गाजियाबाद आदि शहरों के लोगों को बेहद आरामदायक और शानदार यात्रा प्रदान करेगा. जिससे उनका समय तो बचेगा ही साथ ही ट्रैफिक जाम से होने वाली थकान और मानसिक परेशानियों से भी निजात मिलेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

नौकरी बदलकर PF निकाल लिया? सावधान! एक छोटी सी भूल से बंद हो सकती है आपकी पेंशन

EPS Service Record: नौकरी बदलने पर PF निकालने के बाद भी EPS सर्विस रिकॉर्ड जोड़ना…

53 seconds ago

त्योहारी सीजन से पहले ग्राहकों को राहत! सोने-चांदी के दामों में गिरावट; निवेश करते समय ध्यान रखें ये बातें

भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में नरमी देखने को मिली…

4 minutes ago

‘रूस की लैब से छूटा प्लेग का जिन्न!’ WHO अलर्ट, पुतिन को फोन करेंगे ट्रंप; क्या फिर लौटेगी ‘ब्लैक डेथ’?

रूस के इरकुत्स्क में एंटी-प्लेग रिसर्च इंस्टीट्यूट से जुड़ी वैज्ञानिक की मौत के बाद कथित…

13 minutes ago

9 या 10 अक्टूबर? सर्वपितृ अमावस्या की सही तारीख को लेकर पंडितों ने दूर किया सारा कंफ्यूजन

Kab Hai Sarvapitri Amavasya: 2026 में सर्वपितृ अमावस्या 10 अक्टूबर को मनाई जाएगी. भूल-चूक से…

30 minutes ago

‘बदली शासन की परिभाषा, स्थापित किया पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ पीएम मोदी के 25 साल पूरे होने पर अमित शाह का बड़ा बयान

Amit Shah: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा…

41 minutes ago