Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Gorakhpur News: गोरखनाथ मंदिर के आस-पास से हटाई गईं मीट-मछली की दुकानें, शनिवार को भी चलेगा अभियान

गोरखपुर जिला प्रशासन की टीम ने अस्थायी मीट-मछली की दुकानों को हटवा दिया है. कुछ को दुकानें हटाने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी गई है.

फोटो सोशल मीडिया

Gorakhpur News: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में प्रशासन, पुलिस, नगर निगम और खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर गोरखनाथ मंदिर के आस-पास की जगहों पर स्थित करीब आधा दर्जन से अधिक मीट-मछली और बिरयानी की अस्थायी दुकानों को हटवा दिया है. तो वहीं जिला प्रशासन ने कुछ दुकानदारों को 24 घंटे की मोहलत दी है. टीम शनिवार को फिर से अभियान चलाएगी. मिली जानकारी के मुताबिक, मंदिर के आसपास के क्षेत्र में बिरयानी की अस्थायी दुकानें लगने के साथ ही खुले में मीट-मछली काट कर बेचा जा रहे था. लोगों द्वारा इसकी शिकायत किए जाने के बाद ही जिला प्रशासन ने अभियान चलाकर इन दुकानो पर कार्रवाई की है.

जानें क्या है पूरा मामला

क्षेत्रवासियों के मुताबिक, मंदिर परिसर से सटी कई जगहों पर मोहल्लों में सड़क किनारे ठेले पर बिरयानी और खुले में मीट-मछली काट कर बेचा जा रहा था, जिससे उन लोगों का सड़क से आना-जाना दूभर हो गया था, जो लोग वेजिटेरियन हैं और इन सब चीजों को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते. इसी के बाद ऐसे लोगों ने जिला प्रशासन से इसकी शिकायत कर दी. इस पर डीएम कृष्णा करूणेश ने शुक्रवार को संयुक्त टीम गठित कर कार्रवाई का निर्देश दिया. शुक्रवार की शाम छह बजे सिटी मजिस्ट्रेट मंगलेश दुबे के नेतृत्व में नगर निगम, पुलिस और खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंची और स्थलीय निरीक्षण व जांच करने के बाद सड़क पर बिरियानी बेचने वालों की दुकानों को हटवा दिया. साथ ही नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक का ठेला भी जब्त कर लिया. इस मौके पर कुछ ने 24 घंटे की मोहलत दिए जाने का समय मांगा. इस पर प्रशासन ने उनको समय दे दिया है और शनिवार को फिर से इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ें- Jewar Airport Code: यूपी में बन रहे सबसे बड़े हवाई अड्डे को मिला 3 अक्षर का कोडनेम, जानिए दुनिया में किस नाम से पुकारा जाएगा

शनिवार को भी चलेगा अभियान

इस पूरे मामले को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट ने मीडिया को जानकारी दी है कि, खुले में सड़क के किनारे तीन दुकानदार मीट और मछली बेच रहे थे. शिकायत मिलने के बाद टीम ने ये बड़ी कार्रवाई की है और उन दुकानों को हटवा दिया है. पूरे क्षेत्र में भ्रमण कर चेतावनी दी कि इस तरह की दुकानें हर हाल में शनिवार की सुबह तक हटा ली जाएं. शनिवार को फिर से टीम कार्रवाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital