Gujarat Earthquake: गुजरात के कच्छ जिले में गुरुवार को दोपहर में धरती हिली. करीब तीन मिनट के अंतराल में दो बार झटके महसूस किए गए. पहला झटका दोपहर करीब 2:20 बजे आया जिसकी तीव्रता 3.6 रही और इसका केंद्र खावड़ा से करीब 32 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में था.
दूसरा झटका भी दर्ज
पहले झटके के ठीक तीन मिनट बाद, यानी 2:23 बजे फिर से कंपन महसूस हुआ. इस बार तीव्रता 3.2 रही और केंद्र धोलावीरा से लगभग 32 किलोमीटर पश्चिम-उत्तर दिशा में था. शुरुआती जानकारी के अनुसार किसी तरह का नुकसान दर्ज नहीं हुआ है. कच्छ को भूकंपीय दृष्टिकोण से संवेदनशील इलाका माना जाता है जहां समय-समय पर हल्के झटके आते रहते हैं.
हाल में आएं भूकंप
13 जुलाई को जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में भी हल्के झटके महसूस किए गए थे. राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की माने तो उसके अनुसार उस भूकंप की तीव्रता 3.6 थी और केंद्र जमीन से 10 किलोमीटर गहराई में था.
ये भी पढ़ें-नमाज पढ़वाने पर निपट गई टीचर: हिंदू बच्चों को होमवर्क में दिया ‘कलमा’, बवाल के बाद स्कूल ने निकाला
महाराष्ट्र और अफगानिस्तान में झटके
9 जुलाई को महाराष्ट्र के मराठवाड़ा क्षेत्र में भी हल्के झटके आए थे जिनका असर नांदेड़, हिंगोली और परभणी जिलों में देखा गया. वहीं 27 जून को अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में 6.2 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया था. इसका केंद्र धरती की सतह से 215 किलोमीटर गहराई में था जिसके कारण पाकिस्तान, भारत के उत्तरी हिस्से और कई अन्य देशों में झटके महसूस किए गए.
भूकंप क्यों आते हैं?
पृथ्वी की सतह कई बड़ी टैक्टोनिक प्लेटों से बनी है. ये प्लेटें तरल लावा पर तैरती रहती हैं. जब ये प्लेटें आपस में खिसकती या टकराती हैं तो उनके किनारे दबाव में आकर टूटने या सिकुड़ने लगते हैं. इस प्रक्रिया से भीतर जमा ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है और धरती हिलने लगती है. यही स्थिति भूकंप कहलाती है.
भूकंप के दौरान क्या करें?
- भूकंप आने पर सबसे पहले खुले स्थान पर चले जाएं और इमारतों से दूरी बनाए रखें.
- अगर बाहर निकलना संभव न हो तो मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिपें और सिर को हाथ या किसी तकिये से ढक लें.
- लिफ्ट का इस्तेमाल बिल्कुल न करें, सुरक्षित रूप से सीढ़ियों का सहारा लें.
- बिजली के तारों, पेड़ों और ऊंची इमारतों से दूर रहना ही सुरक्षित विकल्प है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



