Bharat Express DD Free Dish

“गजनवी विदेशी नहीं, भारतीय था”; पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी के बयान से मचा सियासी कोहराम

Hamid Ansari: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कहा कि भारतीय इतिहास के पुस्तकों में जिन्हें विदेशी आक्रमणकारी और लुटेरा बताया गया है वो सभी वास्तव में भारतीय लुटेरे थे. इसमें महमूद गजनवी भी शामिल है. पूर्व राष्ट्रपति के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है.

Hamid Ansari

Hamid Ansari: मैं हमेशा कहता आया हूं कि जिन लोगों को हम अपनी किताबों में विदेशी आक्रांता ताते हैं, कोई लोदी है, कोई गाजी है, वे सब भारतीय लुटेरे थे. वे बाहर से नहीं आए थे. ये कहना है भारत के पूर्व उपराष्ट्रपति एम हामिद अंसारी का. पूर्व राष्ट्रपति के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर हो गई है. भाजपा ने कहा कि विदेशी आक्रमणकारियों और लुटेरों के लिए पूर्व राष्ट्रपति का लगाव उनकी बीमार मानसिकता को दिखा रहा है.

दरअसल हामिद अंसारी ने एक पत्रकार को इंटरव्यू दिया. जिसमें उन्होंने इतिहास के पुस्तकों पर सवाल उठाते हुए कहा कि,

भारतीय इतिहास के पुस्तकों में जिन्हें विदेशी आक्रमणकारी और लुटेरा बताया गया है वो सभी वास्तव में भारतीय लुटेरे थे. इसमें महमूद गजनवी भी शामिल है.

महमूद गजनवी भारतीय था- हामिद अंसारी

उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से यह कहना सुविधाजनक है कि उन्होंने ये नष्ट किया, वो नष्ट किया, लेकिन वो सभी भारतीय थे.

बता दें कि, महमूद गजनवी वहीं लूटेरा है जिसने 998-1030 ईस्वी तक अफगानिस्तान के गजनी पर शासन किया. गजनवी ने भारत पर 17 बार आक्रमण किया और कई मंदिर तोड़े व लूटपाट की. जिसमें सोमनाथ भी शामिल है.

पूर्व उपराष्ट्रपति के इस बयान के बाद भाजपा ने कांग्रेस और हामिद अंसारी पर जमकर हमला किया. भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा,

कांग्रेस और उसका इकोसिस्टम विदेशी आक्रमणकारियों का महिमामंडन करता है और हिंदू विरोधियों को ग्लोरिफाई करता है. यह दुखद है कि यह व्यक्ति भारत के उपराष्ट्रपति के पद पर रह चुका है.

ये भी पढ़ें- ‘गरीबों का विकास ही हमारा संकल्प’, प्रयागराज पहुंचे MSME मंत्री जीतन राम मांझी ने स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी से लिया आशीर्वाद

पहले भी विवादित बयान दे चुके हैं हामिद अंसारी

यह पहली बार नहीं है कि पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी ने कोई विवादित बयान दिया है. इससे पहले 26 मई 2016 को अपनी ईरान यात्रा के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अल्पसंख्यक खासकर मुसलमानों में असुरक्षा की भावना होती है. जिसपर भारत सरकार ने उनपर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read