Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur Video: “दरिंदों को फांसी दो”, मणिपुर में निर्वस्त्र कर घुमाई गई महिला की मां ने की मांग, कहा- देखना चाहती हूं अपने बेटे और पति का शव

Manipur Video: मणिपुर में 4 मई को 21 वर्षीय लड़की को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उसी दिन उसके भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था.

manipur video

मणिपुर में महिलाओं से हैवानियत

Manipur Video: मणिपुर में भीड़ द्वारा निर्वस्त्र कर घुमाई गई महिलाओं में से एक की मां ने दोषियों के लिए मौत की सजा की मांग की है. विपक्षी दलों के 21 सांसदों के डेलिगेशन ने मणिपुर दौरे पर एक पीड़िता की मां से मुलाकात की. पीड़िता की मां ने कहा कि वह अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हैं जिनकी उसी दिन हत्या कर दी गई थी.

विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के सांसदों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की. इसके बाद दोषियों के लिए फांसी की सजा की मांग करते हुए पीड़िता की मां ने कहा, ‘‘मुझे केंद्र सरकार पर भरोसा है, लेकिन राज्य सरकार पर नहीं.’’ उन्होंने यह कहा, ‘‘मैं जो बात बताना चाहती हूं वह यह कि हम आदिवासी, अल्पसंख्यक हैं, हम अब मेइती के साथ नहीं रह सकते हैं. दूसरी बात, यदि संभव हो तो मैं कम से कम अपने बेटे और पति के शव देखना चाहती हूं.’’

भीड़ ने दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया था

मणिपुर में 4 मई को दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया गया था, उसी दिन उनमें से एक के भाई और पिता को भीड़ ने मार डाला था. भीड़ द्वारा महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का वीडियो सामने आने के बाद पूरे देश में गुस्सा फूट पड़ा था.

ये भी पढ़ें: Delhi: नांगलोई हिंसा के गुनहगारों को पकड़ने के लिए चलाया अभियान, 3 के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बता दें कि मणिपुर में तीन महीनों से हिंसा भड़की हुई है. इस हिंसा को लेकर विपक्षी दल लगातार केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साध रहे हैं. विपक्षी दल मानसून सत्र के दौरान सदन में आकर पीएम मोदी से जवाब देने की मांग कर रहे हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि मणिपुर में तीन महीनों से जारी हिंसा की घटनाओं पर पीएम मोदी क्यों नहीं बोल रहे हैं. विपक्षी दलों के 21 सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल इस वक्त मणिपुर के दो दिवसीय दौरे पर है और हिंसा प्रभावित लोगों से मुलाकात कर रहा है.

वहीं सत्ताधारी बीजेपी का कहना है कि सदन में वे मणिपुर पर चर्चा के लिए तैयार हैं लेकिन इस चर्चा के दौरान मणिपुर के अलावा राजस्थान, बंगाल में हुई हिंसा, बिहार और छत्तीसगढ़ समेत उन तमाम राज्यों की घटनाओं पर बात होनी चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital