होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
By Govind Kumar Singh
कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी।
Sonia Gandhi Affidavit 2024 : राजस्थान से कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार बनाई गईं सोनिया गांधी के चुनावी शपथ पत्र में उनकी संपत्ति को लेकर खुलासा हुआ है। सोनिया गांधी के पास उनकी पीहर की प्रॉपर्टी का भी बड़ा हिस्सा है, जिसमें इटली के लुसियाना में उनका पैतृक घर शामिल है। राज्यसभा चुनाव में उम्मीदवार बनाई गई सोनिया गांधी ने नामांकन करते वक्त दिए गए एफिडेविट में इटली में अपने पिता की संपत्ति में हिस्सा होना बताया है।
सोनिया गांधी ने अपने शपथ पत्र में पिता की प्रॉपर्टी में से उनके हिस्से की मौजूदा कीमत 26 लाख 83 हजार 594 रुपए बताई है। एफिडेविट के मुताबिक, सोनिया को अपने पिता की प्रॉपर्टी में अपने हिस्से से इनकम होती है। इसके लिए उन्होंने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लाइसेंस का हवाला देते हुए पैतृक संपत्ति से होने वाली आय और उसकी मौजूदा कीमत का जिक्र किया है।
चुनावी एफिडेविट में बताया गया है कि सोनिया गांधी के पास कुल 12.53 करोड़ की संपत्ति है। लोकसभा चुनाव की तुलना में पांच साल में सोनिया गांधी की चल और अचल संपत्ति में 72 लाख रुपए का इजाफा हुआ है। सोनिया ने रायबरेली से 2019 में जो लोकसभा चुनाव लड़ा, उस वक्त उनकी संपत्ति का कुल मूल्य 11.81 करोड़ रुपए बताया गया था। पांच साल में सोनिया गांधी की प्रॉपर्टी की कुल कीमत में 72 लाख का इजाफा हुआ है, लेकिन उनकी जमीन 12 बीघा कम हो गई है।
सोनिया के पास 88 किलो चांदी और 1267 ग्राम सोना और जेवर हैं। एफिडेविट के अनुसार, सोनिया गांधी के पास कोई भी टू व्हीलर या फोर व्हीलर वाहन नहीं है। उनके शपथ पत्र में बताया गया है कि उनके पास अब कुल तीन बीघा जमीन है, जिसकी कीमत 5.88 करोड रुपए बताई गइ्र है। 2019 के चुनाव में उन्होंने दिल्ली के पास डेरामांडी गांव में तीन बीघा जमीन और सुल्तानपुर महरौली में 12 बीघा 15 बिस्वा जमीन बताई थी। राज्यसभा चुनावों में दिए शपथपत्र में 12 बीघा जमीन का उल्लेख नहीं किया गया है। उस वक्त दोनों जमीनों की कीमत 7.29 करोड़ बताई थी।
सोनिया गांधी ने अपने आय के सोर्स के तौर पर सांसद के तौर पर मिलने वाली सैलरी, रॉयल्टी से आय, बैंक जमाओं का ब्याज, म्यूचुअल फंड से डिविडेंड,कैपिटल गेन का उल्लेख किया है। सोनिया गांधी को किताबों की रॉयल्टी मिलती है, इसके लिए उनका पांच पब्लिशर्स के साथ करार है। सोनिया का पेंगुइन बुक इंडिया, ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेसआनंदा पब्लिशर्स, कांटिनेंटल प्रकाशन से करार है। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी मिलने का उल्लेख शपथपत्र में किया है।
शेयर : 1.90 लाख के यंग इंडिया के कुल 1900 शेयर, प्रत्येक की कीमत 100 रुपए
मारुति टेक्निकल सर्विस के 10 शेयर 100 रुपए कीमत टैक्स फ्री बॉन्ड : 28.53 लाख मौजूदा कीमत, PPF अकाउंट में जमा : 1.04 करोड़, गहने और सोना चांदी 1267.300 ग्राम सोना, 88 किलो चांदी, कुल बाजार मूल्य 1.07 करोड़। ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी प्रेस से 1.69 लाख रुपए की रॉयल्टी
नई दिल्ली के डेरामंडी गांव में तीन बीघा ( 2529.28 वर्ग मीटर) कृषि जमीन।
मौजूदा बाजार दर 23,280 रुपए प्रति वर्ग मीटर के हिसाब से कुल 5.88 करोड़।
इटली में पिता की संपत्ति में से हिस्सा, मौजूदा बाजार कीमत 26.83 लाख रुपए।
वित्त वर्ष: आय
— भारत एक्सप्रेस
Weather Update Today: सितंबर के आखिरी दिनों में देश के कई हिस्सों में बारिश और…
DUSU Result 2026 में NSUI के प्रदर्शन की समीक्षा को लेकर राहुल गांधी ने कन्हैया…
Goldy Brar FBI Most Wanted: सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड से जुड़े आरोपी गोल्डी बराड़ को FBI…
29 सितंबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि शाम 5:11 बजे तक रहेगी,…
Aaj Ka Rashifal: 29 सितंबर 2026, मंगलवार को आश्विन कृष्ण तृतीया, अश्विनी-भरणी नक्षत्र और हर्षण…
Aaj Ka Mesh Rashifal: मेष राशि वालों के लिए आज कामकाज में तेजी और नए…