Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बिहार: बक्सर में धरना दे रहे किसान और स्थानीय प्रशासन के बीच झड़प, जख्मी हुए पुलिसकर्मी

Buxar News: बक्सर के चौसा में धरना दे रहे किसान और स्थानीय प्रशासन के बीच भारी बवाल हो गया है. किसान तथा कुछ पुलिसकर्मी जख्मी…

Buxar News:

Buxar News:

Buxar News: बिहार के बक्सर जिले के चौसा में निर्माणाधीन 1320 मेगावाट थर्मल पावर प्लांट के गेट पर धरना दे रहे किसान और स्थानीय प्रशासन के बीच भारी बवाल हो गया है. इसके पहले प्रशासन उन्हें धरना स्थल से हटाने का प्रयास किया था जिससे आक्रोशित किसानों ने प्रशासनिक टीम पर हमला बोल दिया. सूचना मिल रही है कि इस दौरान किसान तथा कुछ पुलिसकर्मी जख्मी भी हुए हैं.

पुलिसकर्मी घायल

बताया जा रहा है कि मौके पर मौजूद प्रशासन की गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए गए हैं. किसानों के भारी विरोध को देखते हुए प्रशासनिक टीम को पीछे हटने पर मजबूर होना पड़ा, हालांकि कौन-कौन से पुलिसकर्मी जख्मी हुए हैं इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है.

घटनास्थल पर स्थानीय मुफस्सिल थाने के साथ ही राजपुर, धनसोई समेत जिलेभर की पुलिस टीम तथा वरीय अधिकारी मौजूद हैं. गौरतलब है कि किसान अपनी 11 सूत्रीय मांगों के समर्थन में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट के मुख्य गेट पर ही धरना दे काम को रोके हुए हैं. बताया जा रहा है कि कुछ पुलिस पदाधिकारी को भी चोटे आई है.

यह भी पढ़ें- जन अधिकार पार्टी का कांग्रेस में हुआ विलय, पूर्णिया से चुनाव लड़ सकते हैं पप्पू यादव

गौरतलब है कि 10 जनवरी 2023 को किसानों पर पुलिस लाठीचार्ज के बाद पॉवर प्लांट में जमकर उत्पात हुई थी. तभी पॉवर प्लांट का काम सुचारू रूप से नहीं हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital