Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

कुत्ते-बिल्ली की अनबन में पति-पत्नी का तलाक! जानें क्या है भोपाल में सामने आया अजीबोगरीब मामला?

Bhopal News: भोपाल से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां एक दंपति के बीच तलाक की नौबत उनके कुत्ते-बिल्ली की लड़ाई के कारण आ गई. जबकि, उनकी शादी के आधार भी यही थे. आइये जाने क्या है पूरा मामला?

Husband wife divorced After cat dog fight in Bhopal

Bhopal News: आमतौर पर शादियां टूटने के पीछे घरेलू हिंसा, पैसों की तंगी या आपसी मनमुटाव जैसे गंभीर कारण होते हैं, लेकिन भोपाल से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है. एक नवविवाहित जोड़े के बीच तलाक की नौबत आ गई है, और इसकी वजह कोई इंसान नहीं, बल्कि उनके पालतू जानवर हैं. इस जोड़े की कहानी प्यार से शुरू होकर अब कानूनी दांव-पेंच तक पहुंच गई है, क्योंकि पति के कुत्ते और पत्नी की बिल्ली एक-दूसरे को बिल्कुल पसंद नहीं करते.

यह दंपति पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधे थे. पति भोपाल (Bhopal Madhya Pradesh) निवासी है, जबकि पत्नी उत्तर प्रदेश की मूल निवासी है और वर्तमान में भोपाल में कार्यरत है. दोनों पति-पत्नी को जानवरों से बेहद लगाव है और यही भावना उनके रिश्ते की नींव बनी. लेकिन अब शादी के कुछ ही महीनों बाद, वही पालतू जानवर उनकी आपसी दूरी की वजह बन गए हैं.

क्या है दोनों का तर्क? (Husband wife fight In Bhopal)

पत्नी का आरोप है कि उसके पति के पालतू कुत्ते लगातार उसकी बिल्ली को परेशान करते हैं और कई बार उस पर हमला भी कर चुके हैं. पति का कहना है कि शादी से पहले यह स्पष्ट हुआ था कि पत्नी अपने सभी पालतू जानवर साथ नहीं ला सकती. इसके बावजूद वह अपनी बिल्ली को मायके से लेकर आ गई. जो अब घर में रखी मछलियों के आसपास मंडराती रहती है, जिससे समस्या और बढ़ रही है.

ये भी पढ़ें: पति की लाश को बनाया ‘खाद’, अब उगा रही हैं पौधे; सरकार ले आई Human Composting पर कानून

कानूनी सलाह ले रहे हैं दंपत्ति

दोनों फिलहाल तलाक के लिए कानूनी सलाह ले रहे हैं, जबकि उनके माता-पिता रिश्ते को बचाने की कोशिशों में लगे हैं. पारिवारिक समझाइश और काउंसलिंग भी जारी है, लेकिन दोनों ही अपने-अपने पालतू जानवरों को लेकर बेहद भावुक हैं और कोई समझौता करने को तैयार नहीं हैं. काउंसलर शैल अवस्थी ने बताया कि दोनों को कई बार समझाया गया है, लेकिन पत्नी फिलहाल अपनी बिल्ली को छोड़ने के लिए बिल्कुल तैयार नहीं हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital