Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

हैदराबाद में महिला डॉक्टर ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, घटना के बाद हुई रफू चक्कर

Hit and run: हैदराबाद के गांधी नगर इलाके में महिला डॉक्टर की कार से स्कूटी सवार को टक्कर लगी. हादसे में व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ और डॉक्टर मौके से फरार हो गईं.

Hit and run: हैदराबाद में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ जिसने ट्रैफिक नियमों और जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आरोप है कि निलोफर अस्पताल की एक महिला डॉक्टर ने अपनी कार से स्कूटी सवार को टक्कर मारी और बिना रुके मौके से चली गईं. हादसे में घायल व्यक्ति फिलहाल अस्पताल में जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा है.

कहा हुआ हादसा?

यह घटना 2 मार्च को गांधी नगर इलाके में भारत पेट्रोल बंक के पास हुई. बताया गया कि डॉक्टर बेक्कम विजया निर्मला अपनी कार (TS08HL4682) तेज रफ्तार में चला रही थीं. इसी दौरान उन्होंने बीराम कृष्णा नामक व्यक्ति की स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि कृष्णा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

चश्मदीदों ने क्या कहा?

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसे के बाद लोग तुरंत घायल को संभालने पहुंचे लेकिन कार चला रही डॉक्टर बिना रुके वहां से निकल गईं. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें साफ दिख रहा है कि टक्कर के बाद स्कूटी सवार सड़क पर गिर पड़ा.

स्थानीय लोगों ने बचाई जान

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. डॉक्टरों ने बताया कि उसकी हालत नाजुक है और इलाज जारी है. परिवार का कहना है कि हादसे के बाद से वह लगातार दर्द और तकलीफ झेल रहा है.

परिवार की नाराजगी

पीड़ित के परिजनों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है. उनका कहना है कि आरोपी डॉक्टर की कार जब्त कर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जाए. परिवार का आरोप है कि इतनी बड़ी लापरवाही के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया.

ये भी पढें-दिल्ली-एनसीआर में बढ़ी गर्मी, अगले हफ्ते पारा 36 डिग्री पार करने की संभावना, देशभर में कई जगहों पर लू का अलर्ट

पुलिस जांच जारी

परिजनों ने इसे सिर्फ सड़क हादसा नहीं बल्कि गंभीर अपराध बताया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर आरोपी को जल्द गिरफ्तार नहीं किया गया तो वे आंदोलन करेंगे. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है और अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दोषी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital