Hyderabad road rage: रंगा रेड्डी जिले में रोडरेज की एक खतरनाक घटना सामने आई है. मीरपेट थाना क्षेत्र में एक कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद बाइक सवार फैसल, उसके पिता एसके जिलानी और कार ड्राइवर के बीच बहस शुरू हो गई.
गाड़ी रोकने की कोशिश
झगड़े के दौरान जिलानी ने कार को रोकने और ड्राइवर से सवाल करने के लिए गाड़ी के सामने खड़े हो गए. लेकिन ड्राइवर ने लापरवाही से वहां से भागने की कोशिश की. इसी दौरान जिलानी कार के बोनट पर जा गिरे.
2 किलोमीटर तक बोनट पर लटकाए रखा
घटना ने खतरनाक रूप ले लिया जब ड्राइवर जिलानी को बोनट पर लटकाए हुए करीब 2 किलोमीटर तक गाड़ी दौड़ाता रहा. इस दौरान उनकी जान खतरे में पड़ गई और मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए.
लोगों ने रोकी कार
कार बालापुर चौराहे से मंडामल्लम्मा चौराहे की ओर तेजी से भाग रही थी. आखिरकार स्थानीय लोगों और अन्य यात्रियों ने मिलकर गाड़ी को रोकने में सफलता पाई. लेकिन अफरा-तफरी का फायदा उठाकर ड्राइवर मौके से फरार हो गया.
फैसल अस्पताल में भर्ती
इस घटना में बाइक सवार फैसल को चोटें आईं. उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.
पुलिस की जांच
मीरपेट पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है. फिलहाल फरार ड्राइवर की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए प्रयास जारी हैं. पुलिस का कहना है कि घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई है.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


