Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Manipur Violence ने हजारों लोगों को किया बेघर, इस हिंसा ने देश की अंतरात्मा पर गहरा घाव छोड़ा- वीडियो जारी कर सोनिया गांधी ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच एक महीने पहले भड़की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है.

Sonia Gandhi

सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मणिपुर में हिंसा पर दुख जताते हुए बुधवार को कहा कि इसने राष्ट्र की अंतरात्मा पर गहरा आघात किया है. उन्होंने प्रदेश के लोगों से शांति एवं सौहार्द की अपील की और उम्मीद जताई कि पूर्वोत्तर के इस प्रदेश के लोग इस त्रासदी से उबरेंगे.

कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल द्वारा जारी शेयर किए गए वीडियो संदेश में सोनिया गाधी ने कहा, “मणिपुर के लोग 50 दिनों से एक बड़ी मानवीय त्रासदी के साक्षी बने हैं.. अप्रत्याशित हिंसा हुई है जिससे लोगों का जीवन तबाह हो गया है और हजारों लोग बेघर हुए हैं. इसने राष्ट्र की अंतरात्मा पर आघात किया है. अपने प्रियजन को गंवाने वालों के प्रति मैं गहरी संवेदना प्रकट करती हूं.’’

सोनिया गांधी ने शांति की अपील की

सोनिया गांधी ने मणिपुर के लोगों से शांति और सौहार्द की अपील करते हुए कहा, “मुझे मणिपुर के लोगों पर बहुत भरोसा और उम्मीद है. वो इस त्रासदी से उबरेंगे.’’

The unprecedented violence that has devastated the lives of people in Manipur has left a deep wound in the conscience of our nation.

I am deeply saddened to see the people forced to flee the only place they call home.

I appeal for peace and harmony. Our choice to embark on the… pic.twitter.com/BDiuKyNGoe

— Congress (@INCIndia) June 21, 2023

बता दें कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदायों के बीच एक महीने पहले भड़की हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मेइती समुदाय की मांग के विरोध में तीन मई को पर्वतीय जिलों में ‘आदिवासी एकजुटता मार्च’ के आयोजन के बाद हिंसक झड़पें शुरू हो गई थीं. मणिपुर हिंसा को लेकर कांग्रेस पार्टी लगातार पीएम मोदी पर निशाना साध रही है. वहीं टीएमसी ने मणिपुर में अशांति के बीच पीएम मोदी की अमेरिका की यात्रा पर सवाल उठाया है.

ये भी पढ़ें: रैपर हनी सिंह को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के खिलाफ दर्ज कराया FIR

टीएमसी ने साधा पीएम मोदी पर निशाना

टीएमसी कांग्रेस ने ट्वीट किया, ‘‘मणिपुर जल रहा है तो क्या? प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लिए अमेरिका यात्रा अधिक महत्वपूर्ण है.’’ मणिपुर में हालात से निपटने के भाजपा के तरीके की आलोचना कर रही टीएमसी ने कहा, ‘‘100 से ज्यादा लोग मारे गये, 50,000 लोग विस्थापित हो गये और पीएम मोदी अमेरिका की अपनी पहली राजकीय यात्रा पर हैं. उन अच्छे दिनों की कमी खलती है जब नेता जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ने के बजाय वास्तव में समस्याओं पर ध्यान देते थे.’’

वहीं टीएमसी के ट्वीट पर बीजेपी नेता सामिक भट्टाचार्य ने पलटवार किया और कहा कि पहले आगामी पंचायत चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल में कानून व्यवस्था दुरुस्त करें. उन्होंने कहा कि केंद्र और मणिपुर सरकार को राज्य के हालात की बहुत चिंता है. तृणमूल कांग्रेस को प्रधानमंत्री को यह उपदेश देने की जरूरत नहीं है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं.’’

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital