Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: शराब की तस्करी के लिए बनाया था कार में तहखाना, पुलिस की छापेमारी में खुलासा, हथियार भी बरामद

Buxar: निर्मल कुमार ने बताया कि “शराब की विक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उक्त आरोपी के घर जब छापेमारी की गई तो एक देशी कट्टा, मोडिफाई कर तहखाना बनाया हुआ कार और तीन मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है.

buxar news

बक्सर में पुलिस की छापेमारी

Rahul Singh Edited by Rahul Singh

Prashant Rai

Bihar News: बिहार के बक्सर जिले (Buxar District) में बढ़ रहे आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए बक्सर पुलिस निरंतर कार्रवाई कर रही है. वहीं अवैध शराब बेचने की गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी करने गई पुलिस ने आरोपी के घर से एक देशी कट्टा, तहखाना बनाया हुई एक कार और बिना सिम कार्ड के तीन मोबाइल बरामद किया है. जानकारी के मुताबिक एसपी के आदेश के बाद जिले में लगातार छापेमारी की जा रही है.

गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करने गई थी पुलिस

दरअसल, बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पण्डितपुर गांव निवासी मतन यादव, पिता बालेश्वर यादव के द्वारा शराब की तस्करी करने की गुप्त सूचना पुलिस को मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने उक्त अभियुक्त के घर छापेमारी की जहां से पुलिस को एक देशी कट्टा, मोडिफाई कर तहखाना बनाई हुई कार के साथ बिना सिम कार्ड के तीन मोबाइल बरामद किया है. हालांकि पुलिस के आने की भनक लगते ही आरोपी भागने में सफल रहा. जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें-   UP News: कांग्रेस ने महंगाई और अडानी को लेकर भाजपा पर बोला हमला, अब राहुल गांधी के संदेश को लेकर 31 मार्च तक जाएगी गांव-गांव, होगी जनसभा

क्या कहते हैं अधिकारी ?

वहीं मामले की जानकारी देते हुए मुफस्सिल थाना प्रभारी निर्मल कुमार ने बताया कि “शराब की विक्री करने की गुप्त सूचना मिली थी जिसके बाद उक्त आरोपी के घर जब छापेमारी की गई तो एक देशी कट्टा, मोडिफाई कर तहखाना बनाई हुई कार और तीन मोबाइल को पुलिस ने बरामद किया है. उक्त आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.”

नए एसपी के सख्त निर्देश के बाद हो रही है छापेमारी

गौरतलब है कि क्राइम मीटिंग के दौरान नए एसपी के सख्त निर्देश के बाद, प्रत्येक दिन थानेदारों के द्वारा जिला पुलिस मुख्यालय को अपना प्रगति रिपोर्ट सुपुर्द करना है. जिसको लेकर प्रतिदिन थानेदारों के द्वारा इलाके में छापेमारी की जा रही है. जिसमें पुलिस को सफलता भी मिल रही है.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital