Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha Election 2024: “विकसित भारत के संकल्प को साकार करना मोदी की गारंटी से ही संभव” दिल्ली में बोले सीएम योगी

भाजपा के राष्ट्रीय अधवेशन में सीएम योगी ने कहा, गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिला है, वो अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है.

CM Yogi

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो-सोशल मीडिया)

National Convention of BJP: लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी भाजपा लगातार पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन कर मास्टर प्लान तैयार कर रही है. इसी क्रम में देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन का शुभारम्भ शनिवार (17 फरवरी, 2024) को हुआ. खबर सामने आ रही है कि इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर रोड मैप तैयार किया है. पहले दिन की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही अलग-अलग राज्यों से पार्टी के तमाम नेता और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया.

राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने विकसित भारत, मोदी के गारंटी से संबंधित जो राजनीति प्रस्ताव बीजेपी के इस राष्ट्रीय अधिवेशन में प्रस्तुत किया है. इसका अनुमोदन वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किया है. बता दें कि सम्बोधन से पहले सीएम योगी ने पीएम मोदी, जेपी नड्डा सहित पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेताओं का सत्कार किया. इसी के साथ उन्होंने कहा कि हम सब जानते हैं कि पिछले दस वर्षों में एक सौ चालीस करोड़ की आबादी ने नए भारत का दर्शन किया है.

ये भी पढ़ें-राज्यसभा चुनाव के बीच सुभासपा सुप्रीमो राजभर फिर चर्चा में, बोले- भाजपा को 400 सीटें दिलाने में जुटा हूं, जरूरत पड़ी तो न्यायालय भी जाऊंगा

दुनिया में मिल रहा है सम्मान

सीएम योगी ने आगे बोलते हुए कहा कि नए भारत के नागरिकों को दुनिया में सम्मान मिलता है. जिस भारत की आंतरिक सुरक्षा आज पूरी तरह सुरक्षित है. जिस भारत ने सुशासन का स्वाद आजादी के बाद पहली बार हर तबके को देखने को मिला है. गरीब कल्याण योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के सबको मिला है, वो अभूतपूर्व और अभिनंदनीय है.

अयोध्या में पांच सदी बाद विराज रहे हैं रामलला

सीएम योगी ने इस मौके पर अयोध्या को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश से देश को नेतृत्व देते हैं. सीएम ने आगे कहा कि आज अयोध्या में रामलला पांच सदी बाद अपने दिव्य और भव्य मंदिर में पुनः विराजमान हो चुके हैं. जिससे हर रामभक्त, सनातन धर्मावलंबी खुशी से प्रफुल्लित है और भारत को इस दिन की प्रतिक्षा सदियों से थी.

सदियों तक करनी पड़ी प्रतिक्षा

अयोध्या को लेकर सीएम ने आगे कहा कि, श्रीराम जन्मभूमि एक ऐसा प्रकरण रहा जहां बहुसंख्यक समाज को अपने आराध्य के लिए उनकी जन्मस्थली पर मंदिर निर्माण के लिए सदियों तक प्रतिक्षा करनी पड़ी, संघर्ष करना पड़ा, हर स्तर पर लड़ाई लड़ने के लिए तैयार होना पड़ा. वह आगे बोले कि राम मंदिर बनाने का जहां संकल्प था मंदिर वहीं बना है. पिछले दस वर्षों में देश के अंदर विकास की रफ्तार बढ़ी है.

दोगुनी हुई है प्रति व्यक्ति आय

सीएम योगी ने सम्बोधित करते हुए कहा कि, आज देश के अंदर 1 लाख 20 हजार से स्टार्टअप हैं. उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री ने बताया कि जो भारत 2014 में दुनिया की दसवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था माना जाता था वह आज दुनिया पांचवीं अर्थव्यवस्था के रूप में है. उन्होंने आगे कहा कि, प्रति व्यक्ति आय को भी दोगुना करने में भारत सफल हुआ है. रेलवे के इनफ्राक्सटक्चर को लेकर जो कार्य हुआ, इस दौरान देश में रेलवे लाइन बढ़ाने का कार्य हुआ. उन्होंने आगे कहा कि, इसके अलावा वंदे भारत और अमृत भारत जैसे वर्ल्ड क्लास ट्रांसपोर्ट सुविधा के रूप में मिली है. विकसित भारत की संकल्प को साकार करना मोदी के गारंटी से ही संभव है और मोदी गारंटी ही विकसित भारत की गारंटी बन सकती है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital