अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप.
रूस से भारत के तेल खरीद को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आए बयान को लेकर सूत्रों का कहना है कि भारतीय तेल कंपनियों ने रूस से तेल की खरीद को बंद नहीं किया है. भारतीय तेल रिफाइनरियां रूसी आपूर्तिकर्ताओं से तेल लेना जारी रखे हुए हैं.
Donald Trump ने किया था दावा
ये खबर ऐसे समय में आई है, जब राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) ने दावा किया था कि भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया है. उन्होंने कहा था कि आने वाले दिनों में भारत रूस से तेल खरीदना पूरी तरह से बंद कर देगा, अगर ऐसा होता है तो ये भारत के लिए अच्छा होगा.
इसे भी पढ़ें-Donald Trump ने रूस के पूर्व राष्ट्रपति के बयान को बताया भड़काऊ, दो परमाणु पनडुब्बियों को तैनात करने के दिए आदेश
दरअसल, एक समाचार एजेंसी के मुताबिक एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप (Donald Trump) से पूछा गया कि भारत पर टैरिफ और जुर्माने को लेकर वहां किसी से बात हुई है. ट्रंप ने इस पर कहा कि “सुनने में आया है कि भारत रूस से तेल खरीदना धीरे-धीरे बंद कर रहा है. ये सिर्फ मैंने सुना है. ये कितना सही है, अब आने वाला समय ही बताएगा. उन्होंने ये भी कहा कि भारत ने यह एक सराहनीय कार्य किया है.”
पाकिस्तान के साथ किया समझौता
हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ’ पर ऐलान किया कि अमेरिका ने पाकिस्तान के साथ एक नया व्यापार समझौता किया है, जिसके तहत दोनों देश मिलकर पाकिस्तान के विशाल तेल भंडार को विकसित करेंगे. राष्ट्रपति ट्रंप (President Trump) का कहना है कि वे उस कंपनी की तलाश कर रहे हैं जो इस परियोजना की अगुवाई करेगी. मजेदार बात ये है कि उन्होंने ये भी जोड़ा कि क्या पता शायद एक दिन पाकिस्तान भारत को भी तेल बेचने लगे. उनके इस बयान से दक्षिण एशिया में ऊर्जा को लेकर नई संभावनाएं उठ रही हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



