इंदौर के पंढरीनाथ में सड़क धंसी
रिपोर्ट- जय व्यास/इंदौर
MP News: मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के पंढरीनाथ इलाके में सोमवार सुबह अचानक सड़क का एक हिस्सा धंस गया. बद्रीनाथ मंदिर और थाने के सामने हुई इस घटना से लोगों में अफरा-तफरी मच गई. जमीन धंसने से करीब 8 से 9 फीट गहरा गड्ढा बन गया. राहत की बात रही कि उस समय कोई वाहन या राहगीर वहां मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि टल गई.
मौके पर नगर निगम की टीम
घटना की जानकारी मिलते ही नगर निगम की टीम तुरंत पहुंची और गड्ढे की मरम्मत शुरू कर दी. अधिकारियों के अनुसार मिट्टी कटाव की वजह से सड़क के नीचे खाली जगह बन गई थी. इसी कारण ऊपर की डामर सड़क अचानक बैठ गई और गड्ढा बन गया. मरम्मत के बाद सड़क को सुरक्षित कर दिया गया.
पहले भी हो चुकी हैं घटनाएं
इंदौर में सड़क धंसने की घटनाएं नई नहीं हैं. इससे पहले जूनी इंदौर के गाड़ी अड्डा क्षेत्र में सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया था. वहीं गोराकुंड चौराहे पर भी जमीन धंसने जैसी स्थिति सामने आई थी. इन घटनाओं ने शहर में सड़कों की गुणवत्ता और निर्माण कार्यों पर सवाल खड़े किए थे.
ये भी पढ़ें-पैसा ज्यादा हो गया तो… : एटा-कासगंज में सपा की गुटबाजी पर फूटा अखिलेश का गुस्सा, सपा संगठन खत्म?
ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल
पंढरीनाथ क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर नगर निगम और ठेकेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. लोग पूछ रहे हैं कि आखिर सड़क के नीचे ऐसी स्थिति क्यों बनती है, जिससे अचानक हादसे हो जाते हैं. शहरवासियों का कहना है कि अगर समय रहते जांच और मरम्मत न की जाए तो ऐसे हादसे कभी भी बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकते हैं.
ये भी पढ़ें-‘आदत बिगाड़ रहे हैं राहुल गांधी’, अनिल विज ने कांग्रेस के दावों की हवा निकाली; जानिए क्या कहा?
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


