Iphone 17 Series Launch Fight: Apple का नया iPhone 17 सीरीज आखिरकार भारत में बिक्री के लिए आ गया है और इसके लॉन्च ने लोगों में जबरदस्त उत्साह पैदा कर दिया है. गुरुवार सुबह से ही मुंबई और दिल्ली के Apple स्टोर्स के बाहर ग्राहकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
मुंबई में हंगामा, सुरक्षा गार्ड अलर्ट
मुंबई के BKC Jio Centre स्थित Apple Store के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें देखने को मिलीं. बड़ी संख्या में लोग iPhone 17 की प्री-बुकिंग और खरीदारी के लिए पहुंचे थे. भीड़ इतनी बढ़ गई कि कुछ लोगों के बीच धक्का-मुक्की हो गई. स्थिति बिगड़ती देख सुरक्षा कर्मियों को बीच में आकर हालात संभालने पड़े.
Gen Z fighting for Apple iPhone 17 like it’s oxygen… EMI warriors at their finest. What a downfall of priorities! #iPhone17 pic.twitter.com/mNFtLaW42Y
— Ambani Hu (@AmbaniHu) September 19, 2025
दिल्ली में भी लंबी कतारें
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के साकेत स्थित Apple Store के बाहर भी यही नजारा देखने को मिला. यहां लोग घंटों लाइन में लगे रहे और बेसब्री से अपनी बारी का इंतजार करते रहे. ग्राहकों में इस बार खासकर Pro और Pro Max मॉडल को लेकर सबसे ज्यादा क्रेज देखा गया.
ग्राहक में उत्सुकता
एक ग्राहक, अमन मेमन ने ANI से बातचीत में कहा, “मैं iPhone 17 Pro Max के लिए बहुत एक्साइटेड हूं. इस बार Apple ने डिजाइन बदला है और A19 बायोनिक चिप दी है. इससे गेमिंग का अनुभव शानदार होगा. मैं इस खास रंग का महीनों से इंतजार कर रहा था.”
ये भी पढ़ें- DUSU Election Results: ABVP के आर्यन मान NSUI की जोसलिन नंदिता से आगे, वोटो की गिनती जारी
कितनी हुई बिक्री
Apple ने आधिकारिक तौर पर आज यानी 19 सितंबर से भारत में iPhone 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी. इस सीरीज में iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और iPhone Air जैसे मॉडल शामिल हैं. नए फोन में बेहतर कैमरा, तेज प्रोसेसर और मॉडर्न डिजाइन जैसे फीचर्स दिए गए हैं.
कीमत की बात करें तो iPhone 17 का बेस मॉडल भारत में करीब ₹82,900 से शुरू होता है. प्री-ऑर्डर 12 सितंबर से ही शुरू हो गए थे, लेकिन पहली सेल आज से स्टोर्स में उपलब्ध है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.
