Bharat Express DD Free Dish

चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर: इस बिजनेसमैन ने किया ऐलान, फ्री में मिलेंगे फोन्स

चंडीगढ़ में ‘राजा डी किंग’ नामक शख्स द्वारा अनोखे ‘आईफोन लंगर’ का ऐलान किया गया है. इसके तहत 22 सितंबर को लकी ड्रॉ के माध्यम से चुने गए लोगों को बिल्कुल मुफ्त में लेटेस्ट आईफोन दिए जाएंगे.

iPhone Langar

चंडीगढ़ में लगेगा iPhone का लंगर

iPhone Langar: एप्पल का नया आईफोन खरीदना हर किसी का सपना होता है, लेकिन इसकी भारी-भरकम कीमत देखकर ज्यादातर लोग अपनी इस ख्वाहिश को दिल में ही दबा लेते हैं. महंगे स्मार्टफोंस की दुनिया में अब एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके भी कान खड़े हो जाएंगे. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स ने दावा किया है कि वह शहर में ‘आईफोन का लंगर’ लगाने जा रहे हैं, यानी लोगों को बिल्कुल मुफ्त में आईफोन बांटे जाएंगे.

क्या है पूरा प्लान?

चंडीगढ़ में आगामी 22 सितंबर को इस अनोखे ‘आईफोन लंगर’ का आयोजन किया जाएगा. सोशल मीडिया पर छाए ‘राजा डी किंग’ नाम के शख्स ने वीडियो के जरिए इसका ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत एक लकी ड्रॉ निकाला जाएगा, जिसके जरिए चुने गए भाग्यशाली लोगों को सबके सामने लाइव आईफोन गिफ्ट किया जाएगा. यह डिस्ट्रीब्यूशन पूरी तरह खुलेआम होगा और इसमें हर किसी का स्वागत है.

दिलचस्प बात यह है कि राजा डी किंग इससे पहले पहले भी अपनी दरियादिली या अनोखे आयोजनों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं. इससे पहले वे पेट्रोल का लंगर और सोने के सिक्कों का वितरण भी कर चुके हैं, जिसमें भारी भीड़ उमड़ी थी. अब वे आईफोन बांटने की तैयारी कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- ‘QR स्कैन करो, राय बताओ’, UP में सपा का GenZ दांव, दफ्तर के बाहर नया पोस्टर

किसे मिलेगा फायदा?

वायरल वीडियो के मुताबिक, इस लंगर में कोई पुराने या हल्के फोन नहीं, बल्कि iPhone 17 और उससे आगे के लेटेस्ट मॉडल्स बांटे जाएंगे. शुरुआत में चंडीगढ़ और मोहाली के रहने वाले लोगों को लकी ड्रॉ के माध्यम से चुना जाएगा. हालांकि, आयोजक ने यह भी साफ किया है कि आईफोन बांटने का यह सिलसिला 22 सितंबर के बाद भी जारी रहेगा, जिसमें देश के दूसरे शहरों के लोगों के नाम भी शामिल किए जाएंगे.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read