Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Israel Hamas war: हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने किया पीएम मोदी को फोन, जानें किन मुद्दों पर हुई बात

फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के खिलाफ इजरायल के निर्णायक युद्ध के बीच, पीएम मोदी ने दोहराया है कि भारत तेल अवीव के साथ मजबूती से खड़ा है और पश्चिम एशिया राष्ट्र को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया है.

Israel Hamas war ( पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू

Israel Hamas war ( पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू

Israel Hamas war:  फिलिस्तीन के आतंकी संगठन हमास के साथ युद्ध के बीच इजरायली पीएम नेतन्याहू ने पीएम मोदी को फोन किया है. दोनों नेताओं के बीच जंग को लेकर बातचीत हुई है. इजरायली पीएम ने प्रधानमंत्री मोदी को देश की ताजा स्थिति के बारे में बताया है. इसके बाद पीएम मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने लिखा, “मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू को उनके फोन कॉल और मौजूदा स्थिति पर अपडेट देने के लिए धन्यवाद देता हूं. भारत के लोग इस मुश्किल घड़ी में इजराइल के साथ मजबूती से खड़े हैं. प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया, भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की दृढ़ता से और स्पष्ट रूप से निंदा करता है.

तेल अवीव के साथ मजबूती से खड़ा है भारत: पीएम मोदी

फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के खिलाफ इजरायल के निर्णायक युद्ध के बीच, पीएम मोदी ने दोहराया है कि भारत तेल अवीव के साथ मजबूती से खड़ा है और पश्चिम एशिया राष्ट्र को हर संभव समर्थन का आश्वासन दिया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने इजरायली समकक्ष से फोन पर अपना समर्थन व्यक्त किया है.

यह भी पढ़ें: गाजा पट्टी पर कहर बनकर टूट रही है इजरायली सेना, 72 घंटे में हमास के 1700 ठिकाने जमींदोज, 700 आतंकी ढेर

पीएम मोदी ने कड़े शब्दों में की निंदा

बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने फिलिस्तीनी आतंकियों द्वारा पश्चिम एशियाई देश पर हमला कर कई इजराइली नागरिकों की हत्या करने और सैकड़ों अन्य को घायल करने के लिए हमास की कड़े शब्दों में निंदा की थी. गौरतलब है कि शनिवार सुबह अचानक हमास ने इजरायल पर महज 20 मिनट में 5000 रॉकेट बरसाए. इसके बाद इजरायली पीएम ने वेंजामिन नेतन्याहू ने युद्ध की घोषणा कर दी. जवाबी कार्रवाई में, इज़राइल ने गाजा पट्टी में हमास के गढ़ों को निशाना बनाते हुए हवाई हमले किए. इजराय के इस अभियान से अबतक कम से कम 687 लोगों की मौत हुई है, इसमें हमास के कई लड़ाके भी शामिल है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital