Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Jammu And Kashmir : कुपवाड़ा में सेना ने चलाया संयुक्त सर्च ऑपरेशन, हथियार और गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुपवाड़ा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया.

Jammu And Kashmir

सेना के सर्च ऑपरेशन में बरामद हुआ असलहा.

भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए कुपवाड़ा क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन और अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए.

सेना ने चलाया सर्च ऑपरेशन

कुपवाड़ा के चन्नीपुरा पेन स्थित बांदी मोहल्ला में सुरक्षाबलों ने शुक्रवार को ज्वाइंट सर्च ऑपरेशन चलाया. यह ऑपरेशन विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर चलाया गया. भारतीय सेना के चिनार कोर ने इस ऑपरेशन को लेकर जानकारी साझा की.

भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद

भारतीय सेना के चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर ऑपरेशन की जानकारी देते हुए लिखा, “ऑपरेशन बंदी, कुपवाड़ा. 14 फरवरी 2025 को विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर, भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा सामान्य क्षेत्र बंदी मोहल्ला, चन्नीपुरा पैन, कुपवाड़ा में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया गया. तलाशी के दौरान 2 पिस्तौल, 4 पिस्तौल मैगजीन और गोला-बारूद बरामद किया गया है. ऑपरेशन जारी है.”

इससे पहले, 5 फरवरी को बारामूला जिले के उरी सेक्टर के एक इलाके में सुरक्षाबलों ने एक ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था. उरी सेक्टर के अंगनपथरी वन क्षेत्र में एक खोखले देवदार के पेड़ से हथियारों और गोला-बारूद का एक जखीरा बरामद किया गया था. इसमें 3 एके-47 राइफल, 11 मैगजीन, 292 गोलियां, एक अंडर बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (यूबीजीएल), 9 यूबीजीएल ग्रेनेड और 2 हैंड ग्रेनेड थे. इन हथियारों को कंबल में लपेट कर रखा गया था.

यह भी पढ़ें- भारत को F-35 फाइटर जेट देगा अमेरिका, जानें India के लिए क्यों अहम है ये डील, क्या है विमान की खासियत

जम्मू-कश्मीर पुलिस और सेना ने खुफिया सूत्रों से मिली गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. जिसमें बताया गया था कि बारामूला के जंगलों में आतंकियों ने हथियारों का जखीरा छिपा रखा गया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital