Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Jammu And Kashmir: पुंछ में तीन नागरिकों की मौत से जुड़ा मामला, ब्रिगेडियर लेवल के ऑफिसर को सेना ने किया अटैच

Jammu Kashmir में तीन नागरिकों की मौत की जांच के लिए ब्रिगेडियर स्तर के एक अधिकारी को अटैच किया गया है.

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया है कि पुंछ में हुई तीन नागरिकों की मौत के मामले में जारी जांच के लिए ब्रिगेडियर स्तर के एक अधिकारी को अटैच कर दिया गया है. इस मामले में भारतीय सेना के सूत्रों का कहना है कि 13 सेक्टर राष्ट्रीय राइफल्स के ब्रिगेडियर कमांडर को अटैच किया गया है. साथ ही अटैच किए गए अधिकारी के क्षेत्र में आतंकी हमलों में जवानों के शहीद होने की घटनाओं के संबंध में भी जांच की जाएगी.

दरअसल, राजौरी-पुंछ सेक्टर में घात लगाकर सेना के काफिले पर आतंकी हमला हुआ था. इस हमले में चार जवान शहीद हो गए थे. जानकारी के मुताबिक इसके बाद हमले से संबंधित पूछताछ के लिए तीनों नागरिकों को हिरासत में लिया गया था. ये तीनों नागरिक बाद में मृत पाए गए थे.

यह भी पढ़ें-Jammu Kashmir: पुंछ में तीन नागरिकों की मौत से जुड़ा मामला, ब्रिगेडियर लेवल के ऑफिसर को सेना ने किया अटैच

गौरतलब है कि 21 दिसंबर की शाम राजौरी-पुंछ के सुरनकोट उपखंड में डेरा की गली और बुफलियाज के बीच घने वन क्षेत्रों में दानार सवानिया मोड़ पर आतंकवादियों ने घात लगाकर सेना के दो वाहनों पर हमला कर दिया था, जिसमें 4 जवान शहीद हो गए और तीन घायल हैं, जिसका इलाज चल रहा है.

यह भी पढ़ें-अब खुलेंगे NewsClick के राज? HR हेड अमित चक्रवर्ती ने कोर्ट में दायर की अर्जी, बनना चाहते हैं सरकारी गवाह

हमले की चपेट में आए सेना के वाहन एक ऑपरेशन के लिए जा रहे थे, जो इलाके में संदिग्ध गतिविधि की रिपोर्ट के बाद गुरुवार सुबह शुरू किया गया था. सैनिकों के शहीद होने के बाद सेना ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया. पूछताछ के लिए उठाए गए 8 संदिग्धों में से 22 दिसंबर को 3 के शव मिले थे. इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था.

सूत्रों के अनुसार, आतंकियों के पास M-4 राइफल पाकिस्तानी हैंडलरों से आई थीं. यह राइफल उस जखीरे का हिस्सा है जो अमेरिकी सेना अफगानिस्तान से जाते समय वहां छोड़ गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital