Bharat Express DD Free Dish

पाकिस्तान की ड्रोन साजिश का पर्दाफाश, इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC पर सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान तेज

जम्मू-कश्मीर में कठुआ, सांबा और नगरोटा सेक्टर में पाकिस्तान ने ड्रोन से हथियार और ड्रग्स भेजने की तीन बड़ी कोशिशें कीं. सुरक्षाबलों ने समय रहते साजिशों को नाकाम कर दिया है.

Edited by Radha Priya

Jammu Kashmir के कठुआ और सांबा इंटरनेशनल बॉर्डर पर पाकिस्तान की एक और बड़ी ड्रोन साजिश का खुलासा हुआ है. पिछले एक सप्ताह के भीतर पाकिस्तान ने तीन बार इंटरनेशनल बॉर्डर के ज़रिए ड्रोन के माध्यम से हथियार और ड्रग्स भेजने की कोशिश की, जिसे भारतीय सुरक्षा बलों ने समय रहते नाकाम कर दिया.

जानकारी के अनुसार, 26 जुलाई को सांबा जिले के चलीयारी इलाके में, और 29 जुलाई को कठुआ के इंटरनेशनल बॉर्डर पर ड्रोन की मदद से ड्रग्स की खेप भेजने की कोशिश की गई थी. वहीं 30 जुलाई को जम्मू के नगरोटा इलाके में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी मददगार को गिरफ्तार किया, जिसके पास से तीन विदेशी पिस्तौल (तुर्की और चाइनीज मेड) बरामद की गईं. सूत्रों के मुताबिक ये हथियार भी ड्रोन के ज़रिए इंटरनेशनल बॉर्डर से भारत में भेजे गए थे और इनका इस्तेमाल कश्मीर घाटी में किसी बड़ी टारगेटेड किलिंग को अंजाम देने के लिए किया जाना था.

एंटी-ड्रोन और एंटी-टनल मिशन एक्टिव

इन घटनाओं के बाद सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड में हैं. कठुआ, सांबा, अखनूर और नगरोटा सेक्टर में इंटरनेशनल बॉर्डर और LOC पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. जम्मू के अखनूर सेक्टर में विशेष तौर पर एंटी-ड्रोन और एंटी-टनल ऑपरेशन्स तेज़ी से जारी हैं.

इस समय क्षेत्र में लगातार बारिश हो रही है, जिससे इंटरनेशनल बॉर्डर के पास घनी जंगली घास उग आई है. सुरक्षाबलों को आशंका है कि पाकिस्तान इसी घनी झाड़ियों का फायदा उठाकर आतंकियों की घुसपैठ और हथियारों की सप्लाई की साजिशें रच रहा है. इसी के मद्देनज़र सुरक्षा बलों द्वारा हर इंच की गहन तलाशी ली जा रही है ताकि किसी भी साजिश को समय रहते नाकाम किया जा सके.

ये भी पढ़ें- तीन मनोनीत सांसदों ने थामा बीजेपी का हाथ, Rajya Sabha में फिर से NDA मजबूत, दूसरी बार सदस्यों की संख्या 100 के पार

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read