Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

POCSO में FIR के बाद यूपी भागा स्वतंत्र भारद्वाज, बुलंदशहर से पुलिस ने दबोचा; ऐसे देता रहा चकमा

POCSO FIR के बाद आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बुलंदशहर से हिरासत में लिया. जानें कैसे पुलिस से बचने के बाद वह पकड़ा गया.

Swatantra Bharadwaj arrest

स्वतंत्र भारद्वाज को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया

Swatantra Bharadwaj arrest: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग छात्रा के पिता से मारपीट के मामले में आरोपी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज को आखिरकार पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने उसे उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से पकड़ा. पुलिस की कार्रवाई उस समय हुई, जब उसके खिलाफ लगातार दबाव बढ़ रहा था और गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया जा रहा था.

जानकारी के मुताबिक, स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ दर्ज मामले में अब SC/ST एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गई हैं. वहीं, नाबालिग छात्रा को कथित तौर पर सोशल मीडिया पर धमकियां और आपत्तिजनक संदेश मिलने के बाद POCSO एक्ट के तहत एक अलग FIR दर्ज की गई है.

72 घंटे में गिरफ्तारी का दिया था भरोसा

स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी की मांग को लेकर CJP के सह-संयोजक सौरव दास, आशुतोष रांका और उनके समर्थकों ने दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने के बाहर प्रदर्शन किया था. प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने आरोपी को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का भरोसा दिया था.

FIR के बाद बुलंदशहर पहुंचा

बताया जा रहा है कि पुलिस की कार्रवाई की भनक लगने के बाद मूल रूप से बिहार का रहने वाला स्वतंत्र भारद्वाज शुक्रवार तड़के बुलंदशहर के नैथला गांव पहुंच गया. यहां उसने हरिशंकर शर्मा नाम के एक कैब ड्राइवर के घर शरण ली. दोनों की पहचान पहले एक यात्रा के दौरान हुई थी.

हरिशंकर शर्मा के मुताबिक, भारद्वाज सुबह अपने एक साथी के साथ उनके घर आया था. बाद में जब गांव में मीडियाकर्मियों की आवाजाही बढ़ने लगी तो उसने बाइक मांगी और कुछ देर में लौटने की बात कहकर वहां से निकल गया. इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम सादे कपड़ों में बुलंदशहर पहुंची. पुलिस ने दोपहर करीब दो बजे धमेड़ा नारा गांव से उसे हिरासत में ले लिया.


ये भी पढ़ें: रात को फैसला, सुबह एक्शन! सहारनपुर में मस्जिद पर चला बुलडोजर; अखिलेश, मायावती, ओवैसी क्या बोले?


वीडियो में किया था बड़ा दावा

स्वतंत्र भारद्वाज का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें उसने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान नाबालिग छात्रा के पिता पर हमला करने की बात कही थी. उसने दावा किया था कि राजनीतिक पहुंच के चलते वह जेल जाने से बच गया. हालांकि, दिल्ली पुलिस ने राजनीतिक हस्तक्षेप के आरोपों को खारिज किया है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital