क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
जापान के प्रधानमंत्री पर बम से हमला (फोटो ट्विटर)
Japan PM: जापान के प्रधानमंत्री को लेकर बड़ी खबर सामने आयी है. यहां पीएम फुमियो किशिदा (PM Fumio Kishida) के ऊपर बम से हमला किया गया है. जानकारी के मुताबिक, एक वह एक जनसभा में मौजूद थे. इसी दौरान उनकी सभा में एक जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस हमले में उनकी जान बाल-बाल बच गयी है और उनको किशिदा को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया है. जापान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, किशिदा के पास एक पाइप जैसी वस्तु फेंकी गई थी. वहीं इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने पश्चिमी जापान के वाकायामा में एक बंदरगाह पर एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है.
इस घटना का एक वीडियो न्यूज आउटलेट BNO News की तरफ से ट्विटर पर शेयर किया गया है. वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि वाकायामा में इकट्ठा हुए पहले मीडियाकर्मी और अन्य लोग एक जोरदार बम धमाके के बाद भागते हुए दिखाई दे रहे हैं. 19 सेकंड के फुटेज में मीडियाकर्मियों और अन्य लोगों को उस जगह से भागते हुए दिखाया गया है जहां किशिदा के भी होने की खबर है. इस जगह पर बलास्ट के बाद चारों तरफ धुआं-धुआं हो गया था.
सरकारी टीवी चैनल एनएचके ने बताया कि किशिदा स्थानीय चुनाव में अपनी सत्तारूढ़ पार्टी के एक उम्मीदवार का उत्साहवर्धन करने के लिए वाकायामा के साईकजाकी बंदरगाह पहुंचे थे. वह अपना भाषण शुरू करने ही वाले थे कि वहां विस्फोट हो गया. एनएचके के मुताबिक, एक संदिग्ध को घटनास्थल पर ही पकड़ लिया गया. चैनल पर प्रसारित वीडियो फुटेज में पकड़े गए व्यक्ति के आसपास वर्दी और सादे कपड़े पहने कई पुलिस अधिकारी नजर आ रहे हैं. इस घटना से नौ महीने पहले किशिदा के पूर्ववर्ती शिंजो आबे की एक चुनाव प्रचार अभियान के दौरान हत्या कर दी गई थी.
Supreme Court On Rahul Gandhi case: गर्भवती पत्रकार को कथित तौर पर धक्का देने के…
सुप्रीम कोर्ट केरल के पत्रकार सिद्दीकी कप्पन द्वारा अपना पासपोर्ट रिलीज करने की मांग को…
पीएम मोदी ने लिकटेंस्टाइन के प्रिंस एलोइस और प्रिंसेस सोफी से मुलाकात की. बैठक में…
करवा चौथ के पावन पर्व पर स्कूलों की छुट्टी को लेकर बच्चों और पेरेंट्स के…
सुप्रीम कोर्ट ने SIR और चुनाव आयोग के कामकाज से जुड़ी याचिकाओं पर सुनवाई के…
वंदे मातरम को राष्ट्रगान 'जन-गण-मन' के समान दर्जा देने और स्कूलों में इसका गायन अनिवार्य…