Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

15 साल में पहली बार कोच्चि में यहूदी जोड़े ने की शादी, इजरायल से बुलाए गए रब्बी

केरल का कोच्चि 21 मई की शाम एक असाधारण सांस्कृतिक कार्यक्रम का गवाह बना, जहां 15 सालों में शहर की पहली यहूदी शादी हुई.

jewish couple married

यहूदी जोड़े ने की शादी

Jewish Wedding In Kochi: केरल के कोच्चि में 21 मई को 15 साल में पहली यहूदी शादी हुई। रेचेल और रिचर्ड एक रिसॉर्ट में शादी के बंधन में बंध गए। विवाह को इजराइल के एक रब्बी द्वारा संपन्न कराया गया। रेचेल क्राइम ब्रांच के पूर्व सुपरिंटेंडेंट बिनॉय मलाखाई की बेटी हैं। जबकि रिचर्ड अमेरिकी नागरिक हैं. इस दौरान बड़ी संख्या में मेहमान भी पहुंचे. स्थानीय यहूदी समुदाय के लोगों ने भी शादी में शिरकत की. शादी समारोह का आयोजन कोच्चि स्थित एक रिजॉर्ट में किया गया था.

इजरायल से आए रब्बी एरियल टायसन ने कराई शादी

रेचल क्राइम ब्रांच में पूर्व एसपी बिनॉय मलाखी और मंजूशा मरियम इमैनुएल की बेटी हैं. मंजूशा मरियम पेशे से एक साइकोलॉजिस्ट हैं. रिचर्ड अमेरिकी हैं और वह रिचर्ड सांद्रा निडाल्का रोवे के बेटे हैं. इज़राइल के रब्बी एरियल टायसन ने यहूदी जोड़े की शादी कराई. जिस टेंट में दोनों ने शादी की उसे चुप्पा कहा जाता है. सबसे पहले रब्बी ने शादी का कॉन्ट्रेक्ट पढ़ा, जिसे ‘केतुबा’ कहते हैं. इसके बाद दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को रिंग पहनाई जिसके बाद जश्न हुआ.

क्या है यहुदी धर्म :

यहूदी धर्म यहूदी धर्म विश्व के पुराने धर्मों में से है एक है। दुनिया का प्रथम एकेश्वरवादी धर्म माना जाता है। इस्राइल और हिब्रू भाषियों का राजधर्म है। इस धर्म में ईश्वर और उसके नबी यानि पैगम्बर की मान्यता प्रधान है। यहूदियों के धार्मिक स्थल को मंदिर व प्रार्थना स्थल को सिनेगॉग कहते हैं। ईसाई धर्म व इस्लाम का आधार यही परम्परा और विचारधारा है। इसलिए इसे इब्राहिमी धर्म भी कहा जाता है।



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital