Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Kannauj: जलेश्वर आश्रम के साधु को जिंदा जलाया…गांव में मचा हड़कम्प, जांच में जुटी पुलिस

UP News: घटना को लेकर गांव वालों में आक्रोश है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है.

कन्नौज पुलिस गश्त लगाती हुई

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Kannauj News: उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले से रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है. इस घटना के बाद पूरे गांव में हड़कम्प मच गया है और लोगों में आक्रोश भी है. घटना को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है. बता दें कि यहां स्थित एक आश्रम में महंत की कुर्सी पर कब्जा करने के लिए साधु को ज़िंदा जला दिया गया है, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए हैं. उनका इलाज राजकीय मेडिकल कॉलेज में कराया जा रहा है. फिलहाल उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है.

घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस-प्रशासन में भी हड़कम्प मच गया.आनन-फानन में बड़ी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों के आक्रोश को शांत किया और भरोसा दिलाया कि आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. तो वही पुलिस ने तुरंत साधु को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है. साधु का इलाज किया जा रहा है. घटना की ख़बर पर कन्नौज के पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया. इसके बाद उन्होंने अस्पताल जाकर साधु का हाल जाना है. साधु का नाम शिवदास उर्फ शिवम् बताया जा रहा है. उनकी उम्र 20 साल है. घटना के सम्बंध में गांव वालों ने बताया कि, मंगलवार की रात में शिवम पर आरोपियों ने हमला कर दिया था और ज्वलनशील पदार्थ डालकर उनको आग के हवाले कर दिया और फिर भाग निकले. इस दौरान शिवम के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पूरा गांव दौड़ पड़ा और किसी तरह से आग बुझाई और पुलिस को घटना की सूचना दी.

ये भी पढ़ें- UP Politics: “आज ही चले जाएं क्या…” अयोध्या जाने को लेकर बोले ओपी राजभर, मंत्री बनने के लिए किया एक बार फिर बड़ा दावा

महंत की कुर्सी को लेकर चल रहा है विवाद

घटना को लेकर पुलिस ने बताया कि जलेश्वर आश्रम में महंत की कुर्सी को लेकर साधुओं के बीच में विवाद चल रहा है. पीड़ित साधु जलेश्वर आश्रम के महंत रधुवीर दास का चेला है.पुलिस ने ये भी बताया कि, महंत की कुर्सी को लेकर विवाद का ये मामला कई बार पुलिस के पास भी आ चुका है, जिसके बाद दोनों पक्षों को समझाकर समझौता भी करवाया गया था. फिलहाल पुलिस पूरी घटना को देखते हुए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है. साक्ष्य इकट्ठा करने के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी. तो वहीं घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस से गांव वालों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital