Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Karnataka: गृह मंत्री अमित शाह ने हुबली में स्टेडियम का उद्घाटन किया, सीएम बोम्मई भी साथ रहे मौजूद

Amit Shah in Hubli: बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि,”सभी को पीएम मोदी की तरह अपना जीवन अपने देश के लिए जीना चाहिए और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए काम करना चाहिए”.

Amit Shah Hugli

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (फोटो ANI)

Amit Shah Karnataka visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस समय दो दिन के लिए कर्नाटक दौरे पर हैं. उन्होंने आज (शनिवार) हुबली (Hubli) में बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज में एक स्टेडियम का उद्घाटन किया. इस दौरान उनके साथ सीएम बसवराज बोम्मई और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी भी मौजूद रहे. बता दें कि अमित शाह अलग-अलग कार्यक्रमों में भाग लेने और एक रोड शो में शामिल होने के लिए आधी रात को कर्नाटक के हुबली पहुंचे हैं. इस दौरान उनका स्वागत मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष नलिन कुमार कटील, केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी सहित अन्य ने किया.

कर्नाटक यात्रा पर हुबली पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने पीएम मोदी की जमकर तारीफ की. बीवीबी इंजीनियरिंग कॉलेज के ‘अमृत महोत्सव’ को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि,”सभी को पीएम मोदी की तरह अपना जीवन अपने देश के लिए जीना चाहिए और भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाने के लिए काम करना चाहिए”.

जानकारी के मुताबिक, केंद्रीय गृह मंत्री कर्नाटक के हुबली-धारवाड़ और बेलागवी में पार्टी की ओर से आयोजित एक रोड शो में भाग लेंगे. इसके अलावा अमित शाह बेलगावी जिले के कित्तूर विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें-   महाराजा सुहेलदेव को मिलना चाहिए भारत रत्न- ओपी राजभर के बेटे ने उठाई मांग

अप्रैल से मई महीन के बीच हो सकते हैं चुनाव

बता दें कि गृह मंत्री अमित शाह का कर्नाटक दौरा इस लिहाज से भी अहम है कि वहां पर इस साल अप्रैल महीने के बीच में या मई की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है. गृह मंत्री शनिवार को धारवाड़ के कुंडगोल क्षेत्र में ब्रह्म देवरा मंदिर के पास रोड शो में भाग लेंगे. इसके बाद वे जनसभा में भी भाग लेंगे. बताया जा रहा है कि दोनों कार्यक्रम शनिवार शाम को आयोजित किए जाएंगे.

केंद्रीय मंत्री अमित शाह अपने दौरे पर विधानसभा की तैयारियों का जायजा भी लेंगे. इस दौरान अमित शाह कई कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. जानकारी के मुताबिक, अमित शाह कर्नाटक में पार्टी के विस्तार पर भी फोकस करेंगे और नई रणनीति बना सकते हैं.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital