Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Karnataka: स्कूल टीचर ने छात्र को बेरहमी से पीटा फिर बालकनी से फेंका, 10 वर्षीय स्टूडेंट की मौत

Karnataka News: आरोपी टीचर ने इससे पहले छात्र की मां की भी पिटाई की थी, जो इसी स्कूल में टीचर भी हैं. उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है.

Karnataka News

पिटाई में घायल मृत छात्र की मां को अस्पताल ले जाया गया

कर्नाटक के एक स्कूल से मानवता को तार-तार करने वाली घटना सामने आई है, जहां आरोप है कि स्कूल की एक शिक्षक ने 10 वर्षीय छात्र को बेरहमी से पीटा फिर से स्कूल की पहली मंजिल की बालकनी से नीचे धक्का मार दिया. जिससे उस बच्चे की मौत हो गई यह घटना कर्नाटक के गणक जिले के हगरी गांव के आदर्श प्राथमिक विद्यालय की बताई जा रही है.

कोई पुलिस का कहना है कि हगली गांव की आदर्श प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक मुट्टू हरदौली ने छात्र को रॉड से पीटा उसके बाद स्कूल की पहली मंजिल की बालकनी से उस छात्र को धक्का दे दिया. गंभीर हालत में बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उस मासूम की मौत हो गई.  इस घटना के बाद आरोपी टीचर फरार है छात्र का नाम भरत बताया जा रहा है और वह चौथी कक्षा का छात्र था.

ये भी पढ़ें- Kanyashree Project Scheme: बेटियों को पढ़ाई के लिए सरकार देती है 25 हजार रु, जानिए कैसे मिलेगा लाभ

पारिवारिक विवाद हो सकता है

पुलिस की माने तो इस घटना के पीछे पारिवारिक विवाद का मामला हो सकता है. ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि आरोपी टीचर मुट्टू हजारी ने इससे पहले छात्र की मां की भी जमकर पिटाई की थी जो इसी स्कूल में टीचर भी है . उनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है वही पुलिस घटना के बाद से आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.

क्या है पूरी घटना

दरसल आरोपी टीचर ने छात्र की पिटाई सिर्फ इस बात पर नही की कि वह अपने दोस्तों से बात कर रहा था. बल्कि इस बात पर वह भड़क गया. पीड़ित छात्र की मां भी उसी स्कूल में पढ़ाती है. घटना की जानकारी मिलने पर जब छात्र की मां ने आरोपी से पूछताछ शुरू की तब उसने छात्र की मां की भी पिटाई कर दी. गंभीर रूप से घायल बालक को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. जबकि मां का इलाज चल रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital