Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में जिस आतंकवादी ने डॉक्टर और श्रमिकों की हत्या की थी, उसे सुरक्षाबलों ने अब मार गिराया

LeT Terrorist Junaid Ahmed Bhat Killed: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में हमला करके छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की जान लेने वाले आतंकवादी जु़नैद अहमद भट के पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से लिंक थे.

LeT terrorist Junaid Ahmed Bhat

गांदरबल में हमले के दौरान सीसीटीवी में दिखा लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी जुनैद अहमद भट

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में एक निजी कंपनी के आवासीय परिसर में छह श्रमिकों और एक डॉक्टर की हत्या में शामिल आतंकवादी जु़नैद अहमद भट अब मौत के घाट उतार दिया गया है. उस आतंकवादी को भारतीय सुरक्षा बलों ने एक मुठभेड़ में मारा है, पता चला है कि वो पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था.

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा था जु़नैद अहमद भट

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, जु़नैद भट ने गांदरबल और गगनगिर जैसे स्थानों पर आतंकवादी हमलों को अंजाम दिया था. भट लश्कर-ए-तैयबा का एक ‘ए’ कैटेगरी का आतंकवादी था और वह कुपवाड़ा जिले का निवासी था. वह लगभग एक साल पहले गायब हो गया था, लेकिन गांदरबल हमले के दौरान सीसीटीवी कैमरे में उसे AK-47 राइफल के साथ देखा गया था.

मौत के बाद घटनास्थल पर सुरक्षा बलों ने डाला घेरा

बताया जाता है कि हाल में ही सुरक्षा बलों ने राज्‍य पुलिस के साथ में एक कॉर्डन और सर्च ऑपरेशन (CASO) चलाया, जिसके बाद मुठभेड़ में जु़नैद भट को मार गिराया गया. ऑपरेशन के दौरान श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित Dachhigam राष्ट्रीय उद्यान के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

आतंकवादियों की सहयोगी महिला भी पकड़ी गईं

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दो महिला आतंकवादी सहयोगियों को भी सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (PSA) के तहत गिरफ्तार किया है. इन महिलाओं की पहचान मरीयमा बेगम और अरशद बेगम के रूप में हुई है, जो आतंकवादी समूहों को लॉजिस्टिक सहायता देने और आतंकवादियों को बचाकर भगाने का काम करती थीं.

उपराज्यपाल ने बुलाई उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की. इस बैठक में राज्य में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की गई और आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.

यह भी पढ़िए: Bangladesh में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार से भारतीयों में आक्रोश, अगरतला के बांग्लादेशी दूतावास में घुसे प्रदर्शनकारी



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital