Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

5 बार समन मिलने पर भी पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए दिल्ली CM, केजरीवाल के खिलाफ अब कोर्ट पहुंचा ED, आगे क्या होगा?

CM अरविंद ​केजरीवाल के खिलाफ आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कुछ दलीलें सुनीं. केजरी पर आरोप है कि उनकी शराब नीति से कुछ शराब कारोबारियों को अनुचित लाभ पहुंचा है. इसके लिए कथित तौर पर रिश्वत ली गई.

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल (फोटो फाइल)

Arvind Kejriwal News: आम आदमी पार्टी के चीफ एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद ​केजरीवाल प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हुए. इससे ईडी खफा हो गई है, और केजरीवाल के खिलाफ अदालत का रूख किया है. कहा जा रहा है कि केजरीवाल से दिल्ली के कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ की जानी है.

केजरीवाल जब शनिवार, 3 फरवरी को भी कथित शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जारी समन का पालन नहीं किए तो ईडी के अधिकारी उनके ख़िलाफ़ अदालत पहुंचे. ईडी ने इस मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट में अपील की है. अदालत ने इस मामले में आज कुछ दलीलें सुनी और आगे की सुनवाई के लिए 7 फरवरी का दिन तय किया है.

cm arvind kejriwal

एक बार भी ई़डी को पूछताछ के लिए समय नहीं दिया

ताज्जुब की बात यह है कि इस मामले में केजरीवाल को ईडी अब तक पांच समन जारी कर चुका है. लेकिन उन्होंने एक बार भी ई़डी को पूछताछ के लिए समय नहीं दिया है. राजनीति के कुछ जानकारों का कहना है कि केजरीवाल के खिलाफ ई़डी के पास कुछ ऐसे साक्ष्य हैं कि यदि केजरीवाल पूछताछ में गए तो उनकी गिरफ्तारी हो सकती है, इसी डर से वे वहां नहीं जा रहे.

यह भी पढ़िए: सीएम केजरीवाल के घर नोटिस लेकर पहुंची दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम, आखिर ऐसे क्या आरोप हैं आम आदमी पार्टी के मुखिया पर? जान लीजिए

jharkhand cm hemant soren

हेमंत सोरेन के खिलाफ ED ने लिया था एक्शन

कुछ ही दिनों पहले ई़डी ने झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ भी ऐसे ही कार्रवाई की थी, हेमंत सोरेन के खिलाफ 10 बार समन जारी करना पड़ा था. हालांकि, वो पेश नहीं हो रहे थे. अंतत: ईडी ने सीएम हाउस में जाकर ही हेमंत सोरेन से कुछ सवाल किए. उसके बाद हेमंत को मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा. पद से इस्तीफा दिए जाने के फौरन बाद ही वो गिरफ्तार कर लिए गए.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital