La Romana plane crash: डोमिनिकन रिपब्लिक के ला रोमाना इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार को एक अमेरिकी प्राइवेट जेट हादसे का शिकार हो गया. उड़ान भरने के तुरंत बाद विमान में तकनीकी खराबी आई और पायलट ने इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश की. रनवे पर उतरते ही विमान का संतुलन बिगड़ गया और वह फिसलते हुए किनारे जा पहुंचा.
विमान बना आग का गोला
कुछ ही सेकंड में विमान के पिछले हिस्से में जोरदार धमाका हुआ और देखते ही देखते पूरा जेट आग के गोले में बदल गया. इस भीषण हादसे में पायलट और को-पायलट की मौके पर ही मौत हो गई.
किसे लेने जा रहा था विमान?
हादसे का शिकार हुआ गल्फस्ट्रीम जी200 (Gulfstream G200) जेट दरअसल पूर्व बेसबॉल खिलाड़ी याडियर मोलिना और उनके परिवार को टेक्सास से प्यूर्टो रिको ले जाने के लिए चार्टर किया गया था. राहत की बात यह रही कि हादसे के समय विमान में कोई यात्री मौजूद नहीं था.
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो
इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहे हैं. फुटेज में देखा जा सकता है कि रनवे पर विमान आग की लपटों में घिरा हुआ है और बचाव दल आग बुझाने की कोशिश कर रहा है.
ये भी पढ़ें-चीन बना रहा हर 18 दिन में 1 परमाणु हथियार, SIPRI रिपोर्ट ने और क्या बताया?
एयरपोर्ट के दमकल और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की. डोमिनिकन सिविल एविएशन इंस्टीट्यूट ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. एविएशन एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन कमिशन विमान के उड़ान डेटा और तकनीकी रिकॉर्ड की पड़ताल कर रही है ताकि इमरजेंसी लैंडिंग के दौरान हुई गड़बड़ी का असली कारण पता लगाया जा सके.
ये भी पढ़ें-ट्रंप की अपील बेअसर! इजरायल ने ईरान पर फिर बरसाईं मिसाइलें, सैन्य ठिकानों पर साधा निशाना
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


