Bharat Express DD Free Dish

लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ली याचिका

मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी दी कि वांगचुक ने अपना विरोध वापस ले लिया है. इसलिए याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है.

Sonam Wangchuk
Vikash Jha Edited by Vikash Jha

लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली पहुंचे लद्दाखी जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपनी याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट से वापस ले लिया है. मामले की सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने दिल्ली हाईकोर्ट को जानकारी दी कि वांगचुक ने अपना विरोध वापस ले लिया है. इसलिए याचिका पर सुनवाई का कोई औचित्य नहीं है. जिसके बाद सोनम वांगचुक और अन्य ने याचिका को कोर्ट से वापस ले लिया.

याचिका में सोनम वांगचुक और अन्य को जंतर मंतर पर शांतिपूर्ण तरीके से अनशन करने की अनुमति देने की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने अनशन की अनुमति देने से यह कहते हुए इनकार कर दिया था कि अनशन के लिए जो अर्जी दी गई थी उसमें कुछ दिक्कते है. जैसे कि प्रदर्शन शुरू करने और समाप्त करने के बारे में नहीं बताया गया है.

वांगचुक ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए आश्वासन के अनुसार मिलने के लिए कोई तारीख नहीं देने का आरोप लगाया है. वांगचुक ने कहा कि हम एक ऐसी जगह की तलाश कर रहे थे, जहां हम अपनी शांतिपूर्ण भूख हड़ताल कर सके, लेकिन हमें वह जगह नहीं दी गई. इसलिए हमारे पास लद्दाख भवन से भूख हड़ताल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था. वांगचुक ने कहा कि वो किसी से समर्थन नही मांग रहे है. वो उन लोगों का स्वागत करते हैं जो समझते है कि भारत में क्या हो रहा है, लद्दाख के साथ क्या हो रहा है और हमारे अधिकार क्या हैं.


ये भी पढ़ें- मलयालम अभिनेता सिद्धकी की गिरफ्तारी पर रोक को सुप्रीम कोर्ट ने 2 सप्ताह के लिए बढ़ाया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read