Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट कर सोशल मीडिया पर छाए लालू के बेटे तेज प्रताप यादव, अब दे रहे सफाई- अकाउंट हैक हो गया मेरा

Tej Pratap Yadav: तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ 12 साल के रिलेशनशिप की खबर को झूठा बताया है और कहा कि उनका सोशल मीडिया अकाउंट हैक हुआ था. उन्होंने अपने फॉलोवर्स से सतर्क रहने की अपील की है.

Tej Pratap Yadav

राजद नेता तेज प्रताप यादव की निजी जिंदगी से जुड़ा एक बड़ा खुलासा शनिवार को हुआ. तेज प्रताप यादव के ऑफिसियल फेसबुक अकाउंट पर एक लड़की के साथ उनकी तस्वीर आई थी. पोस्ट में बताया था कि वो दोनों 12 साल से रिलेशनशिप में है. फिर ये फोटो उनके अकाउंट से डिलीट हो गई. लेकिन इस बीच तेज प्रताप यादव ने दावा किया उनका फेसबुक पेज हैक कर लिया गया था.

तेज प्रताप यादव बोले- मेरा फेसबुक हैक हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही फोटो के बारे में अब तेज प्रताप यादव ने झूठा बताया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा – मेरे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हैक एवं मेरी तश्वीरों को गलत तरीके से एडिट कर मुझे और मेरे परिवार वालों को परेशान और बदनाम किया जा रहा है. मैं अपने शुभचिंतकों और फॉलोवर्स से अपील करता हूं कि वे सतर्क रहें और किसी भी अफ़वाह पर ध्यान न दें.

फेसबुक पर तेज प्रताप का रिलेशनशिप पोस्ट

फेसबुक पोस्ट में तेज प्रताव यादव के हवासे से कहा गया था कि लों दोनों पिछले 12 सालों से एक-दूसरे को जानते हैं और प्यार भी करते हैं. हम लोग पिछले 12 सालों से एक Relationship में रह रहे हैं.” हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों को यह बात पसंद नहीं आई और कई लोगों ने तेज प्रताप पर उनकी शादी को लेकर तंज कसा जो 2018 में काफी धूमधाम से हुई थी.

ये भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई तेज प्रताप यादव की ये तस्वीर, 12 साल की Relationship का किया ऐलान, लोग पूछ रहे- ये पार्टनर कौन हैं

लोगों ने video पर रिप्लाई करके पूछा सवाल

इस बीच सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग इस वीडियो को फेक बता रहे हैं साथ ही कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा ये वीडियो भी फेक है, वहीं अन्य यूजर ने लिखा ये एआई से जनरेट किया गया वीडियो है, इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा बिल्कुल फेक हैं तुम मनुवादी बिल्कुल नही चाहते कि एक पिछड़ी जाति का लड़का इश्क़ लड़ाए, चारा तो नही खाया ना.

पूर्व मुख्यमंत्री की पोती से हुई थी शादी

तेज प्रताप यादव ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती ऐश्वर्या से शादी की थी. हालांकि, कुछ ही महीनों के भीतर ऐश्वर्या ने यह आरोप लगाते हुए घर छोड़ दिया कि उनके पति और ससुराल वालों ने उन्हें घर से निकाल दिया है. इसके बाद, ऐश्वर्या के पिता और पूर्व मंत्री चंद्रिका राय ने आरजेडी छोड़ दी और अपनी बेटी की लड़ाई राजनीतिक और कानूनी रूप से लड़ने का संकल्प लिया.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital